IPL 2025: आईपीएल 2025 में शनिवार (29 मार्च) को GT का मुकाबला MI से हुआ था। इस मैच में गुजरात ने जीत हासिल की थी। हालांकि मैच के दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन को चोट लग गई थी। उनकी चोट को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।
गिल ने दिया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल ने साई सुदर्शन की चोट बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो अब पूरी तरह से फिट हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो अगले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि मुंबई के पारी के 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर साई ने बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाई, लेकिन इसी दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई। सुदर्शन दर्द से कराह उठे और फिजियो ने तुरंत उनका इलाज किया। हालांकि ज्यादा तकलीफ होने के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स उनकी जगह पर फील्डिंग करते हुए नजर आए थे।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं साई सुदर्शन
साई सुदर्शन इस टूर्नामेंट में टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज में से एक रहे हैं। अब तक GT ने दो मैच खेले हैं और सुदर्शन ने दोनों में लगातार अर्धशतक लगाए हैं। पहले मैच में उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 74 रन (41 गेंदों में) बनाए, जबकि दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 63 रन (41 गेंदों में) की शानदार पारी खेली। इसके अलावा सुदर्शन अब तक टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं और ऑरेंज कैप के मजबूत दावेदारों में से एक हैं।
जानें मैच का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के नौवें मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 36 रनों से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही, कप्तान शुभमन गिल (38 रन, 27 गेंद) और साई सुदर्शन (63 रन, 41 गेंद) के बीच पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। जोस बटलर ने भी 39 रन (24 गेंद) का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और मुजीब उर रहमान को 1-1 सफलता मिली।
वहीं, 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा (8 रन) और रायन रिकेलटन (6 रन) जल्दी आउट हो गए। तिलक वर्मा (39 रन, 36 गेंद) और सूर्यकुमार यादव (48 रन, 28 गेंद) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटन्स के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कगिसो रबाडा और साई किशोर को 1-1 सफलता मिली।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines