IPL 2025: आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्लेऑफ के लिए अगले कुछ दिनों में 4 टीमें पक्की हो जाएगी, लेकिन इसी बीच आईपीएल 2025 पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच जंग का आसार तेज हो गए है। बीती रात भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करके उनको तबाह कर दिया। अब बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि क्या आईपीएल 2025 को बंद करना पडेगा?
9 आतंकी ठिकानों पर भारत का हमला
बीती रात आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें गुजरात ने 3 विकेट से जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं मैच के कुछ घंटे बाद भारत ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। भारत की इस एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान भी तिलमिला उठा है और अब दोनों देशों में जंग जैसे हालात होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वहीं अगर भारत-पाकिस्तान के बीच वकाई में जंग छिड़ती है तो फिर आईपीएल को बंद किया जा सकता है। इस मामले पर बीसीसीआई और आईपीएल अधिकारी लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। अभी तक तो आईपीएल के मैचों पर इसका कोई असर पड़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है और आगे में सभी मुकाबले तय समय और तारीख के अनुसार खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
जंग छिड़ने से विदेशी खिलाड़ियों की होगी चिंता
आईपीएल में भारत के अलावा बाकी कई देशों के खिलाड़ी खेलते हैं। ऐसे में अगर सच में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ती है तो विदेशी खिलाड़ियों को इसकी चिंता जरूर होगी। 25 मई तक आईपीएल 2025 खेला जाना है। प्लेऑफ की 4 टीमों के बीच फाइनल के लिए जंग देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor पर भारतीय क्रिकेटर्स का आया रिएक्शंस, सहवाग-रैना समेत किसने क्या कहा?
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
27 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
57 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines