GT vs SRH: गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हरा दिया। इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और पूरी टीम सिर्फ 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में पहले टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गेंदबाजी चुनी। इसके बाद गुजरात टाइटन्स के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 87 रन की मजबूत साझेदारी की। इन दोनों की शानदार बल्लेबाज़ी की वजह से गुजरात ने बड़ा स्कोर, यानी 224 रन खड़े किए।हैदराबाद की तरफ से सिर्फ अभिषेक शर्मा ही टिककर खेल पाए। उन्होंने 74 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फेल हो गए।
कप्तान कमिंस ने कही ये बात
कप्तान कमिंस ने कहा, “हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही, खासकर बल्लेबाज़ी के पावरप्ले में। इसमें मेरी भी गलती थी, जितनी किसी और की। हमने शायद गुजरात को 20-30 रन ज़्यादा बनाने दिए और एक-दो कैच भी गिरा दिए। उसमें भी मैं खुद को ज़िम्मेदार मानता हूँ। अगर हम उन्हें 200 तक सीमित रखते, तो लक्ष्य थोड़ा आसान लगता।”
उन्होंने आगे कहा, “गुजरात के बल्लेबाज बहुत शानदार हैं। वे कोई अजीब शॉट नहीं खेलते, बस अगर आप खराब गेंद फेंकोगे तो उसे बाउंड्री तक पहुंचा देते हैं। हमने काफी खराब गेंदबाज़ी की। पिच अच्छी थी और आखिरी 14 ओवरों में हमने 140 रन दिए, जो बॉलिंग के हिसाब से बहुत ज़्यादा है। अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी की और नितीश कुमार रेड्डी ने भी अंत में अच्छा खेल दिखाया। लेकिन रन बहुत देर से और कम आए। फिर भी हमारी टीम के पास आगे खेलने के लिए काफी कुछ है। पिछले साल बड़ी नीलामी हुई थी और हमारी टीम के मुख्य खिलाड़ी अगले तीन साल तक साथ रहेंगे। यह एक बेहतरीन टीम है और यहां खेलना बहुत अच्छा लगता है। फैंस भी शानदार और जोशीले हैं।”
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
33 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
45 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines