IPL 2025: 'थोड़ा-बहुत पैसा गंवाने के...' हैरी ब्रूक ने आईपीएल से बैन होने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

IPL 2025: आईपीएल से 2 साल तक बैन होने के बाद इंग्लैंड व्हाइट बॉल टीम के नए कप्तान हैरी ब्रूक का पहला बयान सामने आया है।

harry brook

harry brook

IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। वहीं सीजन की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद नियमानुसार हैरी पर 2 साल बैन लगा दिया गया था। हाल ही में हैरी ब्रूक को व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम का कप्तान चुना गया और अब हैरी ने आईपीएल में बैन लगने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

आईपीएल से बैन होने पर क्या बोले हैरी ब्रूक?

हेडिंग्ली में पत्रकारों से बात करते हुए ब्रूक ने कहा वह अपने इंग्लैंड करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए फ्रैंचाइजी प्रतियोगिताओं को छोड़ देंगे। ब्रूक का कहना है कि “उन्होंने मुझे नहीं बताया है। लेकिन अगर मुझे प्रतिबंधित किया जाता है, तो यह उचित है। ये नियम उन्होंने बनाए हैं, लेकिन मैं इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।”

विज्ञापन

विज्ञापन

आगे ब्रूक ने कहा “यहां-वहां थोड़ा-बहुत पैसा गंवाने के बाद भी मैं इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए तैयार हूं। मैं अभी भविष्य में कोई भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलूंगा और मैं इंग्लैंड और उनके साथ होने वाले सभी मैचों को प्राथमिकता दूंगा।”

विज्ञापन

आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले गवर्निंग काउंसिल ने एक नया नियम पेश किया था, जिसमें कहा गया कि अगर कोई खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद आखिरी समय में अपना नाम वापस ले लेता है तो उसे 2 साल के लिए नीलामी में हिस्सा लेने से बैन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ