News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IPL 2025: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। इस मैच में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते मुंबई इंडियंस ने क्वालीफयर 2 में जगह बनाई थी। इस मैच में टॉस के बाद गिल ने हार्दिक से हात नहीं मिलाया, जबकि हार्दिक ने हाथ बढ़ाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और फैंस ने इसको लेकर अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही है।
वहीं मैच के दौरान शुभमन गिल के विकेट पर हार्दिक पांड्या काफी एग्रेसिव अंदाज में सेलिब्रेशन किया था, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अनबन की खबरें फैलने के बाद शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके आलोचकों को करारा जवाब देते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था। शुभमन के बाद इसपर हार्दिक पांड्या का रिएक्शन भी सामने आया।
मैच के बाद शुभमन गिल ने इस्ंटाग्राम पर हार्दिक के साथ एक स्टोरी शेयर की। जिसपर उन्होंने लिखा “प्यार के अलावा कुछ नहीं, इंटरनेट पर जो कुछ भी आप देखते हैं उस पर विश्वास न करें” इसके बाद गिल की इस पोस्ट पर हार्दिक पांड्या ने रिप्लाई करते हुए लिखा ‘हमेशा शुभु बेबी’ इन दोनों का रिएक्शन सामने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग चुका है।
Hardik Pandya instagram story for Shubman Gill. ❤️❤️ pic.twitter.com/vUDhbXz1Pu
— Ahmed Says (@AhmedGT_) May 31, 2025
आईपीएल 2025 में 29 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 228 रन बनाए थे। जिसमें रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 81 रनों का योगदान दिया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 208 रन ही बना पाई थी और मुंबई ने मैच को 20 रन से जीत लिया था। इसके साथ गुजरात टाइटंस का सफर आईपीएल 2025 में यहीं समाप्त हो गया था।
इस सीजन मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी लेकिन बाद में टीम ने शानदार कमबैक करते हुए लगातार मैचों में जीत हासिल की। अब पंजाब किंग्स को हराकर हार्दिक की टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की नजरें अब अपने छठे आईपीएल खिताब पर होगी।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: क्वालीफायर 2 से पहले हार्दिक पांड्या की बढ़ी टेंशन, जानें क्या है पूरा मामला?
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।