Hardik Pandya: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई के कप्तान ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। यह मुंबई की इस सीजन की तीसरी हार है और वह पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। इस हार के बाद कप्तान हार्दिक काफी इमोशनल नजर आए, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इसमें हार्दिक चेहरा नीचे करके मायूस खड़े नजर आ रहे हैं। मैच में हार्दिक ने पहले गेंद से धमाका करते हुए पहली बार करियर में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। हार्दिक ने मैच में निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, डेविड मिलर और आकाश दीप को आउट करके अपने पांच विकेट हासिल किए।
यह भी पढ़ें: किस वजह से तिलक वर्मा हुए थे रिटायर आउट? मुंबई के कोच महेला जयवर्द्धने ने दिया जवाब
हार्दिक के फैसने ने छेड़ी बहस
मैच में हार्दिक ने अपनी टीम की पारी के दौरान आखिरी दो ओवरों में लिए गए अपने फैसलों से सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी। मैच में एक समय मुंबई की टीम हार की कगार पर थी। उन्होंने यहां 19वें ओवर में तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट कर बाहर भेज दिया। मैच में तिलक प्रभाव नहीं छोड़ सके और 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिचेल सेंटनर बैटिंग के लिए आए। हालांकि मुंबई के हारने के बाद हार्दिक के इस फैसले की कड़ी आलोचना हो रही है।
क्रिकेट में कुछ ऐसे दिन आते हैं- हार्दिक
हार्दिक ने इस बारे में पूछे जाने पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, ‘हमें कुछ बड़े शॉट की जरूरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। क्रिकेट में कुछ ऐसे दिन आते हैं, जब आप कोशिश करते हैं लेकिन वह सफल नहीं होता है। बस अच्छा क्रिकेट खेलें। मैं इसे सरल रखना पसंद करता हूं।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: तिलक को लेकर कप्तान हार्दिक से हो गई बड़ी ‘गलती’, लोग उठा रहे सवाल
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines