GT vs RR: राजस्थान के कप्तान संजू ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

GT vs RR: आईपीएल 2025 का 23वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने अब तक 4 मैचों में से 3 जीते हैं और उनके 6 अंक हैं।

BeFunky-collage - 2025-04-09T185624.736

GT vs RR: आईपीएल 2025 का 23वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस ने अब तक 4 मैचों में से 3 जीते हैं और उनके 6 अंक हैं। अगर गुजरात ये मैच जीत लेती है, तो वह पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने भी 4 मैच खेले हैं और उनके 4 अंक हैं। संजू सैमसन की कप्तानी में टीम ने अपने पिछले दो मैच जीते हैं और अब फिर से अच्छी फॉर्म में लौट आई है।

विज्ञापन

राजस्थान की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI में एक बदलाव हुआ है। टीम के स्टार लेग स्पिनर हसरंगा इस मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह फजलहक फारूकी को शामिल किया गया है। गुजरात की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं है।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा।

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे ।

दोनों टीमों के इम्पैक्ट ऑप्शन

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान ।

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: कुणाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय ।

विज्ञापन

GT vs RR का हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक आईपीएल में कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें से गुजरात ने 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ