IPL 2025: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में गुजरात ने शानदार जीत दर्ज की। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 217 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 82 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा जोस बटलर और शाहरुख खान ने भी 36-36 रन बनाए। राजस्थान की ओर से तुषार देशपांडे और महेश तीक्ष्णा ने 2-2 विकेट लिए।
217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 159 रन पर ही ऑलआउट हो गई और गुजरात ने 58 रन से यह मैच जीत लिया। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। राशिद खान और साई किशोर को 2-2 विकेट मिले। वहीं कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज और अरशद खान ने 1-1 विकेट लिया।
राजस्थान के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए और कप्तान संजू सैमसन ने 41 रन की पारी खेली। मैच हारने के बाद संजू सैमसन ने इस हार को टीम के लिए सीख बताया और आगे बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही।
कप्तान संजू सैमसन ने कही ये बात
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने मैच के बाद कहा, “हमने गेंदबाजी में 15-20 रन ज्यादा दे दिए। जब हमें रन बनाने की जरूरत थी, तब हम विकेट गंवाते गए। हेटमायर ने अच्छी बल्लेबाजी की, वो छक्के-चौके लगा रहा था, लेकिन मैंने अपना विकेट जल्दी गंवा दिया और वहीं से हम मैच से बाहर हो गए।”
उन्होंने आगे कहा, “जोफ्रा ने अच्छी शुरुआत की थी और शुभमन का विकेट लिया। लेकिन उसके बाद हम अपनी प्लानिंग से भटक गए। अब हमें कल बैठकर सोचने की जरूरत है कि कहां गलती हुई।”
संजू सैमसन ने ये भी कहा, “जब हम मैच हारते हैं, तब हमें लगता है कि क्या हमें टारगेट का पीछा करना चाहिए था या पहले बैटिंग करनी चाहिए थी? लेकिन हम एक ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो टारगेट का पीछा करके मैच जीत सके, ना कि सिर्फ पहले बल्लेबाजी करके।”
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
14 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
36 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
54 mins agoLIVE: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, सस्ते में पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा
57 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines