हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025 GT Schedule: पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला मैच खेलेगी गुजरात टाइटंस, यहां देखें पूरा शेड्यूल

IPL 2025 Gujarat Titans Schedule: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइंटस अपनी दूसरी ट्रॉफी की तलाश में उतरेगी। यहां जीटी का पूरा शेड्यूल आप देख सकते हैं।

विज्ञापन

IPL 2025 Gujarat Titans Schedule: आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली गुजरात टाइटंस आगामी सीजन में भाग लेने के लिए तैयार है। आईपीएल 2025 में गुजरात कई नए खिलाड़ियों के साथ आगामी सीजन में भाग लेगी। आईपीएल 2025 में गुजरात अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 मार्च को खेलेगी। लीग स्टेज में गुजरात को कुल 14 मैच खेलने हैं।

गिल संभालेंगे जिम्मा

आईपीएल 2025 में शुभमन गिल ही गुजरात की कप्तानी संभालेंगे। उन्होंने पिछले सीजन भी इस टीम की कप्तानी की थी। लेकिन जीटी आईपीएल 2024 के प्ले ऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी। वहीं इस बार फिर गुजरात गिल की कप्तानी में भाग लेने के लिए तैयार हैं। टीम में ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, अनुज रावत जैसे स्टार खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। ये खिलाड़ी पहली बार गुजरात का हिस्सा बनेंगे।

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की टीम

राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी, अरशद खान , गुरनूर बरार, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत।

विज्ञापन
मैच नंबर तारीख दिन समय टीम स्थान
5 25 मार्च 2025 मंगलवार शाम 7:30 बजे गुजरात बनाम पंजाब किंग्स अहमदाबाद
9 29 मार्च 2025 शनिवार शाम 7:30 बजे गुजरात बनाम मुंबई इंडियंस अहमदाबाद
14 2 अप्रैल 2025 बुधवार शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात बेंगलुरु
20 6 अप्रैल 2025 रविवार शाम 7:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात हैदराबाद
23 9 अप्रैल 2025 बुधवार शाम 7:30 बजे गुजरात बनाम राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
26 12 अप्रैल 2025 शनिवार दोपहर 3:30 बजे लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात लखनऊ
35 19 अप्रैल 2025 शनिवार दोपहर 3:30 बजे गुजरात बनाम दिल्ली कैपिटल्स अहमदाबाद
36 19 अप्रैल 2025 शनिवार शाम 7:30 बजे राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर
42 25 अप्रैल 2025 शुक्रवार शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु
47 30 अप्रैल 2025 बुधवार शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात बेंगलुरु
51 4 मई 2025 शनिवार शाम 7:30 बजे गुजरात बनाम चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद
57 10 मई 2025 शनिवार शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात बेंगलुरु
61 14 मई 2025 बुधवार शाम 7:30 बजे गुजरात बनाम राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
65 18 मई 2025 रविवार शाम 7:30 बजे गुजरात बनाम दिल्ली कैपिटल्स अहमदाबाद

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola