IPL 2025 GT vs SRH: आईपीएल 2025 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को अपने होम ग्राउंड पर 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में गुजरात की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक कमाल की रही। पहले गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद के बल्लेबाजों की बैंड बजाई तो फिर बाद में बल्लेबाजी के दौरान शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धुनाई की। इस मैच में गुजरात टाइटंस की तरफ वाशिंगटन सुंदर को भी खेलने का मौका मिला, जिसको सुंदर ने दोनों हाथों से भुनाया। इस मैच में सुंदर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, हालांकि वे अपने अर्धशतक से 1 रन से चूक गए थे।
8 साल बाद सुंदर लगाते पहला आईपीएल अर्धशतक
वाशिंगटन सुंदर इस बार गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा है। इससे पहले उनको सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए देखा गया था। साल 2017 में सुंदर ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन अब 8 साल के बाद आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुंदर के पास अपना पहला अर्धशतक लगाने का सुनहरा मौका था।
दरअसल वाशिंगटन सुंदर अभी तक आईपीएल में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। बीते दिन खेले गए मैच में वाशिंगटन सुंदर ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली थी। जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि 49 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने सुंदर को पवेलियन भेज दिया था।
गुजरात ने 8 विकेट से जीता मैच
इस मैच में सनराजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी एक बार फिर से फ्लॉप रही। ट्रैविस हेड से लेकर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन हेनरिक क्लासेन कोई बल्लेबाज टीम के लिए ज्यादा रन नहीं बना सका। जिसके चलते सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन ही बना पाई थी। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 31 रन नीतीश रेड्डी ने बनाए थे। इसके अलावा हेनिक क्लासेन ने 22 रन का योगदान दिया था। गुजरात की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे।
153 रन के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। हर मैच में रन बनाने वाले साईं सुदर्शन इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन कप्तान गिल अलग ही अंदाज में दिखे।
शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 61 रन की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें 9 चौके शामिल थे। इसके अलाव वाशिंगटन सुंदर ने 49 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 16 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके और 1 शानदार छक्का शामिल था। हैदराबाद को हराने के साथ गुजरात ने सीजन-18 में जीत की हैट्रिक लगाई है। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- GT vs SRH: 61* की पारी खेलकर भी गिल नहीं बने ‘POTM’, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी
संबंधित खबरें
वर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
6 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
29 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines