IPL 2025 GT vs SRH: आईपीएल 2025 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में जहां गुजरात ने जीत की हैट्रिक लगाई तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को चौथी हार का सामना करना पड़ा। 300 रन बनाने का सपना देख रही, हैदराबाद की टीम के लिए अब 160 रन तक भी पहुंचना मुश्किल हो रहा है। जो खिलाड़ी टीम की सबसे बड़ी ताकत माने जाते हैं वे खिलाड़ी ही अब सनराइजर्स की कमजोरी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीम का ये खराब प्रदर्शन देखकर सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन भी काफी नाखुश दिखाई दीं।
ये खिलाड़ी बने SRH की कमजोरी
1. अभिषेक शर्मा
आईपीएल 2025 में अभिषेक शर्मा अभी तक बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। सनराइजर्स ने अपने 5 मैच खेल लिए है, लेकिन एक भी मैच में अभिषेक शर्मा के बल्ले से अर्धशतक देखने को नहीं मिला है। अभिषेक के बल्ले से अभी तक 5 मैचों में क्रमश: 24, 6, 1, 2 और 18 रन ही निकले हैं। आईपीएल से पहले इंग्लैंड के साथ खेली गई टी20 सीरीज में अभिषेक कमाल की फॉर्म में थे और उस सीरीज में उन्होंने एक शतक भी लगाया था, लेकिन आईपीएल में अभी तक ये बल्लेबाज अपने रंग में नहीं दिखा है।
2. ट्रैविस हेड
इस सीजन की शुरुआत ट्रैविस हेड ने शानदार तरीके से की थी और पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। हालांकि उसके बाद उनका प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। हेड ने अभी तक 5 मैचों में क्रमश: 67, 47, 22, 4 और 8 रन बनाए हैं। टीम को हेड से जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी अभी तक वो देखने को नहीं मिला है।
3. ईशान किशन
ईशान किशन आईपीएल में पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत ईशान धमाकेदार तरीके से की थी, जिसमें उन्होंने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। पहले मैच में ईशान ने नाबाद 106 रन की पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद से ये खिलाड़ी लगातार फ्लॉप हो रहा है। ईशान ने 5 मैचों में क्रमश: 106*, 0, 2, 2 और 17 रन बनाए हैं।
4. हेनरिक क्लासेन
हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन भी इस अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। उनके बल्ले से भी कोई अर्धशतक नहीं निकला है। अभी तक 5 मैचों में क्लासेन ने क्रमश: 34, 26, 32, 33 और 27 रन बनाए हैं। अगर टीम को अब कमबैक करना है तो इन खिलाड़ियों को फॉर्म में लौटकर शानदार प्रदर्शन करना होगा।
ये भी पढ़ें:- GT vs SRH: 61* की पारी खेलकर भी गिल नहीं बने ‘POTM’, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
3 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
4 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
5 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
5 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
6 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
7 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines