हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: KKR के खिलाफ शतक बनाने से चूके गिल, बनाई इस अनचाही लिस्ट में जगह

Shubhman Gill: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल सोमवार (21 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में शतक बनाने से चूक गए।

विज्ञापन

Shubhman Gill: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल सोमवार (21 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में शतक बनाने से चूक गए। वे 55 गेंदों में 90 रन बनाकर रिंकू सिंह के हाथों कैच होकर आउट हो गए। उन्होंने एक फुलटॉस गेंद को मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे फील्डर के हाथों में चली गई।

यह IPL में दूसरी बार था जब शुभमन गिल 90 रन के आसपास पहुंचकर आउट हुए। इसके साथ ही गिल IPL इतिहास में ऐसे चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं जो दो या ज्यादा बार 90 के दशक में आउट हुए हैं। इस लिस्ट में रुतुराज गायकवाड़ (3 बार), विराट कोहली (2 बार) और केएल राहुल (2 बार) के नाम भी शामिल हैं।

2022 में भी शतक बनाने से चुके थे गिल

इससे पहले शुभमन गिल साल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 96 रन पर आउट हुए थे। सोमवार को केकेआर के खिलाफ उनकी 90 रन की शानदार पारी ने उन्हें इस सीज़न में 300 रन के आंकड़े को पार करने में मदद की। अब गिल ऑरेंज कैप की दौड़ में 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस सीज़न में अब तक 8 पारियों में 153.26 की स्ट्राइक रेट से कुल 305 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

इस मैच में गिल के साथ ओपनिंग करने उतरे साई सुदर्शन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 36 गेंदों पर 52 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 114 रन की मजबूत साझेदारी की।

सबसे ज्यादा बार 90 के पार आउट होने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम 90 के पार आउट होने की बार
ऋतुराज गायकवाड़ 3 बार
ग्लेन मैक्सवेल 3 बार
डेविड वार्नर 3 बार
क्रिस गेल 2 बार
फाफ डु प्लेसिस 2 बार
विराट कोहली 2 बार
शुभमन गिल 2 बार
केएल राहुल 2 बार

साई सुदर्शन की लगातार शानदार फॉर्म ने उन्हें ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है। उन्होंने 8 पारियों में 152.18 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात टाइटंस ने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट पर 198 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पावरप्ले में शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन आखिरी ओवरों में जोस बटलर ने तेजी दिखाई और सिर्फ 23 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर टीम की रन गति को तेज कर दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola