IPL 2025 Full Schedule: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच आरसीबी और केकेआर के बीच होगा। आईपीएल 2025 के शेड्यूल के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मैच 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। पिछले सीजन इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। ऐसे में इस बार भी टीम की निगाहें शानदार प्रदर्शन करने पर होंगी। आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल आप यहां देख सकते हैं।
14 मैच खेलेगी हैदराबाद
आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद लीग स्टेज में कुल 14 मुकाबले खेलने वाली है। एसआरएच आईपीएल के 18वें सीजन में अपना पहला मैच राजस्थान के खिलाफ खेलेगी, जबकि सीजन का आखिरी मुकाबला टीम को 18 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है।
दूसरे स्थान पर रही थी हैदराबाद
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद शुरुआती 14 मैच में 8 जीत के साथ लीग स्टेज का सफर खत्म किया था। टीम को 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने फाइनल तक का भी सफर तय किया था। लेकिन टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।