IPL 2025 SRH Schedule: पहला मैच 23 तारीख को खेलेगी पैट कमिंस की सेना, जानें हैदराबाद का पूरा शेड्यूल

IPL 2025 Full Schedule: 16 फरवरी को आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। आप यहां सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

ipl (1)

IPL 2025 Full Schedule: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच आरसीबी और केकेआर के बीच होगा। आईपीएल 2025 के शेड्यूल के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मैच 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। पिछले सीजन इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। ऐसे में इस बार भी टीम की निगाहें शानदार प्रदर्शन करने पर होंगी। आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल आप यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

14 मैच खेलेगी हैदराबाद

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद लीग स्टेज में कुल 14 मुकाबले खेलने वाली है। एसआरएच आईपीएल के 18वें सीजन में अपना पहला मैच राजस्थान के खिलाफ खेलेगी, जबकि सीजन का आखिरी मुकाबला टीम को 18 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है।

विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रही थी हैदराबाद

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद शुरुआती 14 मैच में 8 जीत के साथ लीग स्टेज का सफर खत्म किया था। टीम को 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने फाइनल तक का भी सफर तय किया था। लेकिन टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल,ईशान किशन, राहुल चाहर, एडम जंपा, अथर्व ताइडे, अभिनव मनोहर,सिमरजीत सिंह,जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट,बाइडन कार्स, कमिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी।

विज्ञापन

यहां देखें SRH का पूरा शेड्यूल

तारीख टीम समय स्थान
23 मार्च राजस्थान रॉयल्स 3.30 दोपहर हैदराबाद
27 मार्च लखनऊ सुपर जायंट्स 7.30 शाम -हैदराबाद
30 मार्च दिल्ली कैपिटल्स 3.30 दोपहर विशाखापट्टनम
3 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 शाम कोलकाता
6 अप्रैल गुजरात टाइटन्स 7.30 शाम हैदराबाद
12 अप्रैल पंजाब किंग्स 7.30 शाम हैदराबाद
17 अप्रैल मुंबई इंडियंस 7.30 शाम मुंबई
23 अप्रैल मुंबई इंडियंस 7.30 शाम हैदराबाद
25 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 शाम चेन्नई
2 मई गुजरात टाइटन्स 7.30 शाम अहमदाबाद
5 मई दिल्ली कैपिटल्स 7.30 शाम हैदराबाद
10 मई कोलकाता नाइट राइडर्स 7.30 शाम हैदराबाद
13 मई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7.30 शाम बेंगलुरु
18 मई लखनऊ सुपर जायंट्स 7.30 शाम लखनऊ

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ