IPL 2025: आईपीएल के हर सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम काफी मजबूत दिखाई देती है। टीम में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल विटोरी, डेल स्टेन जैसे दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन फिर भी आजतक आरसीबी कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं अब सीजन-18 की शुरुआत से पहले पूर्व आरसीबी खिलाड़ी ने टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शादाब जकाती ने RCB पर लगाया आरोप
आरसीबी के पूर्व स्पिन गेंदबाज शादाब जकाती ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत करते हुए बताया “यह एक टीम गेम है। अगर आप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं, तो टीम को एकजुट होकर खेलना होगा। 2-3 खिलाड़ी आपको ट्रॉफी जीतने में मदद नहीं कर सकते। चेन्नई के पास भारतीय खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह और कुछ अच्छे विदेशी खिलाड़ी थे। अपना संयोजन बनाना महत्वपूर्ण है। जब मैं आरसीबी में था, तो वे केवल 2-3 खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करते थे। ”
आगे शादाब ने बताया “जहां तकटीम मैनेजमेंट और ड्रेसिंग रूम के माहौल का सवाल है, तो इसमें बहुत अंतर था। खिलाड़ी बहुत अच्छे थे, लेकिन कोई एकता नहीं थी, जिससे खिलाड़ी कभी ठीक से तालमेल नहीं बना पाए। ”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 1,2,3 या 4 नहीं, बल्कि 13 स्टेडियमों में आयोजित हो सकती है ओपनिंग सेरेमनी
चेन्नई सुपर किंग्स की जमकर की तारीफ
शादाब ने 5 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की तारीफ करते हुए बताया “जैसा कि मैंने कहा, टीम मैनेजमेंट की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। चेन्नई का मैनेजमेंट वास्तव में बहुत अच्छा था। उन्होंने अपने खिलाड़ियों का अच्छे से ख्याल रखा। ये छोटी-छोटी चीजें हैं जो बड़ा अंतर पैदा करती हैं। इसलिए ये वो अंतर हैं जो मैंने सीएसके और आरसीबी में महसूस किए।”
शादाब जकाती का आईपीएल करियर
स्पिन गेंदबाज शादाब जकाती ने अपने आईपीएल करियर में 59 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के लिए खेला था। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए शादाब ने 47 विकेट हासिल किए थे। जिसमें उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था।
ये भी पढ़ें:- इंग्लैड के धाकड़ ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, 13 हजार से ज्यादा बनाए रन
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
9 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines