IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच युध्द जैसे हालात को देखते हुए बीती रात धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को रद्द कर दिया गया था। इस दौरान आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने स्टेडियम में आकर सभी दर्शकों से धर्मशाला स्टेडियम को छोड़ने की अपील की थी। वहीं धर्मशाला स्टेडियम छोड़ते वक्त एक फैन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फैन का वीडियो आया सामने
दरअसल बीती रात पाकिस्तान की तरफ से जम्मू समेत कई शहरों में गोलाबारी की गई थी, जिसके चलते धर्मशाला स्टेडियम को ब्लैक आउट करके वहां सभी खिलाड़ियों और दर्शकों को निकाला गया था। इस दौरान जब एक ने एएनआई से बातचीत में कहा “हमें किस बात का डर है? हम अपने देश में हैं। अगर किसी को डरना चाहिए तो वो है पाकिस्तान। भारत माता की जय”
अरुण धूमल का भी वीडियो वायरल
पाकिस्तान द्वारा भारत के कई शहरों में किए गए हमले के बाद धर्मशाला स्टेडियम में चल रहे मैच को रोककर आईपीएल चेयरमैन सभी दर्शकों से मैदान को खाली करने की अपील करते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सभी दर्शकों को सुरक्षित स्टेडियम से बाहर भी निकाल दिया गया था।
खिलाड़ियों के लिए चलेगी खास ट्रेन
रिपोर्ट के मुताबिक अब खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई खास ट्रेन चलाएगी। जिसके जरिए खिलाड़ियों को एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। वहीं आईपीएल 2025 के मैच आगे खेले जाएंगे या नहीं इसका फैसला आज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:-रावलपिंडी स्टेडियम में हमले के बाद PSL 2025 हुआ शिफ्ट, PCB का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
51 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
3 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
4 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
5 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines