RCB vs DC: फाफ डु प्लेसिस की चोट पर आया बड़ा अपडेट, क्या आरसीबी के खिलाफ होगी वापसी?

IPL 2025 RCB vs DC: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच से पहले फाफ डु प्लेसिस की चोट पर दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने बड़ा अपडेट दिया है। अब देखने वाली बात होगी क्या फाफ आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे?

ipl 2025 faf du plessis

ipl 2025 faf du plessis

IPL 2025 RCB vs DC: आईपीएल 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में काफी तगड़ी दिखाई दे रही है। जहां दिल्ली कैपिटल्स अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है तो वहीं आरसीबी को महज एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था, इस मैच में फाफ डु प्लेसिस चोट चलते खेल नहीं पाए थे। अब आरसीबी के साथ होने वाले मैच से पहले फाफ डु प्लेसिस की चोट पर दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

क्या आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे फाफ डु प्लेसिस?

सीएसके के साथ खेले गए मैच में फाफ डु प्लेसिस खेल नहीं पाए थे, जिसके चलते कप्तान अक्षर पटेल ने प्लेइंग इलेवन में समीर रिजवी को शामिल किया था। वहीं अब आरसीबी के साथ होने वाले मैच से पहले फाफ डु प्लेसिस की चोट पर अपडेट देते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मैथ्यू मॉट ने बताया “टीम को अच्छा ब्रेक मिला है, जिससे फाफ को ठीक होने में मदद मिली है। इसलिए, चाहे वह उपलब्ध हो या नहीं, मुझे लगता है कि हम अपनी टीम में मौजूद गहराई को देखते हुए चेंज कर सकते हैं।”

विज्ञापन

राहुल ने किया शानदार प्रदर्शन

फाफ डु प्लेसिस की गैर मौजूदगी में केएल राहुल को सीएसके के खिलाफ मैच में टॉप ऑर्डर में शामिल किया गया था। 5 अप्रैल को खेले गए इस मैच में केएल राहुल को जैक फ्रेजर के साथ ओपनिंग करते हुए देखा गया था। इस इस दौरान उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 77 रन की पारी खेली थी। इसको लेकर कोच ने कहा “वह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, लेकिन इससे यह पता चलता है कि हमारी बल्लेबाजी में कितनी गहराई है और खिलाड़ियों के बल्लेबाजी परिवर्तन करने और वहां आने की क्षमता है। मुझे लगता है कि पिछले मैच में केएल राहुल ने कम समय में आकर ऐसी पारी खेली जिसने हमें जीत के लिए तैयार कर दिया।”

विज्ञापन

अभी तक एक भी मैच नहीं हारी दिल्ली कैपिटल्स

इस सीजन अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। सीजन-18 में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। फिलहाल 6 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ