IPL 2025: दिग्वेश राठी की 'हरकत' से मैच का माहौल हुआ खराब, फिर ऋषभ पंत ने ऐसे जीता दिल

Rishabh Pant Digvesh Rathi: आईपीएल 2025 में लखनऊ-बेंगलुरु मैच के दौरान दिग्वेश राठी ने जितेश शर्मा को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मांकड करने की कोशिश की, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने खेल भावना दिखाते हुए अपील वापस ले ली।

LSG vs RCB Match

LSG vs RCB Match

Digvesh Rathi Mankading: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग स्टेज मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट के ‘जेंटलमैन गेम’ होने की पहचान को फिर से साबित कर दिया। यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान जितेश शर्मा के खिलाफ रनआउट की अपील को वापस लेकर खेल भावना का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

विज्ञापन

इस मैच में आरसीबी को पहले क्वालिफायर में पहुंचने के लिए रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करना था और, जहां आरसीबी के कप्तान जितेश ने टीम की तरफ से मोर्चा संभाला और 85 रनों की धांसू पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर इकाना स्टेडियम में जरूरी रन रेट को 10 रन प्रति ओवर से नीचे ला दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिग्वेश ने दिलाया विराट को गुस्सा

जितेश अपनी टीम को मैच जिताने के बेहद करीब पहुंच गए थे। लेकिन तभी 17वें ओवर में एलएसजी के स्पिनर दिग्वेश राठी ने 17वें ओवर में उन्हें नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करने का प्रयास किया। इस समय जितेश क्रीज से बाहर थे। बाद में रीप्ले में दिखा कि राठी ने गेंदबाजी एक्शन पूरा कर लिया था, जिससे यह रन आउट वैध नहीं माना गया। दिग्वेश की इस हरकत से पवेलियन में बैठे विराट कोहली भी काफी गुस्से में दिखे, जहां उन्होंने हाथ में ली हुई बोतल को कांच पर दे मारा।

पंत ने जीता सभी का दिल

इस बीच एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने भी खेल भावना दिखाते हुए रन आउट की अपील वापस ले ली। पंत के इस फैसले ने न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि दर्शकों के दिल भी जीत लिए। अपील वापस लिए जाने के बाद जितेश भावुक हो गए और मैदान पर ही पंत के पास जाकर उन्हें गले से लगा लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ