Digvesh Rathi Notebook Celebration: लखनऊ सुपर जायंट्स के मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश राठी इस सीजन कमाल कर रहे हैं, जहां उनके ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ ने धूम मचा दी है। हालांकि उन्हें इसकी वजह से बीसीसीआई से दो बार सजा भी मिल चुकी है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें अपनी टीम से फुल सपोर्ट मिला है, जिसकी वजह उनकी शानदार गेंदबाजी है। उन्होंने अब अपने इस सेलिब्रेशन पर खुलकर बात की है।
एक इंटरव्यू में दिग्वेश ने कहा, ‘मैं विकेट लेने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन के चलते चर्चा में आया था। दरअसल, प्रियांश और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैच से पहले हमारे बीच समझौता हुआ था, जिसके तहत अगर मैं उसे जल्दी आउट कर सका, तो मैं वह जश्न मनाऊंगा और अगर प्रियांश बड़े शॉट खेलकर रन बना पाया तो वह नोटबुक सेलिब्रेशन करेगा।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025 से बाहर हुई धोनी की सेना? जानें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए क्या करना होगा
किसी का अपमान नहीं करना चाहता- दिग्वेश
उन्होंने आगे कहा कि वह यह सेलिब्रेशन करके किसी का अपमान नहीं करना चाहते थे। बीसीसीआई द्वारा दो बार दंडित किए जाने पर राठी ने कहा, ‘हम बीसीसीआई के नियमों के खिलाफ नहीं जा सकते। इसलिए बाद में मैंने मैदान पर ही लिखना शुरू कर दिया।’ इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि बल्लेबाज को आउट करने के बाद वह ‘नोटबुक’ में क्या लिखते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह इसे गुप्त रखना चाहेंगे।
मैं कुछ भी नया नहीं करना चाहता- राठी
25 साल के इस स्पिनर ने कहा, ‘मेरा एकमात्र लक्ष्य टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है। मैं कप्तान ऋषभ पंत और मेंटॉर जहीर खान सर द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करता हूं। नतीजे चाहे जो भी हो, मैं कुछ भी नया करने की कोशिश नहीं करता। मैं बस अपना काम ठीक से करना चाहता हूं। जब मैं कैंप में शामिल हुआ तो पंत भाई और जहीर सर ने मुझसे कहा कि मुझे पहले मैच से ही खिलाया जाएगा। उन्होंने मुझे अपने तरीके से गेंदबाजी करने की सलाह दी, जिसका फायदा हुआ।’
यह भी पढ़ें: स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने उठाया बड़ा कदम, इस टूर्नामेंट से वापस लिया नाम
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
23 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines