हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: LSG ने इस खिलाड़ी ने फिर की मैदान पर शर्मनाक हरकत, अब तक दो बार लग चुका है जुर्माना

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी ने एक बार फिर आईपीएल मैच में वही अजीब सेलिब्रेशन किया, जिसकी वजह से उन पर पहले ही जुर्माना लग चुका है। हालांकि, इस बार उन्होंने जमीन पर बैठकर ये हरकत दोहराई।

विज्ञापन

IPL 2025: क्रिकेट में गेंदबाजों का विकेट लेने के बाद सेलिब्रेशन करना आम बात है। कई बार ये अच्छा लगता है, लेकिन कई बार ये बुरा या अजीब भी लग सकता है। आईपीएल 2025 में भी एक ऐसा खिलाड़ी खेल रहा है, जो हर विकेट के बाद अजीब ढंग से सेलिब्रेशन करता है। उसका यह तरीका लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। आईपीएल की ओर से उसे पहले भी जुर्माना लगाया जा चुका है, लेकिन वो खिलाड़ी अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अब हाल ही में केकेआर और एलएसजी के बीच हुए मैच में भी उसने फिर वैसा ही सेलिब्रेशन किया, जिससे फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स नाराज नजर आए।

दिग्वेश राठी पर दो बार लग चुका है जुर्माना

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलने वाले दिग्वेश राठी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी गेंदबाजी ठीक-ठाक है, लेकिन विकेट लेने के बाद उनका सेलिब्रेशन कुछ ऐसा होता है जो लोगों को पसंद नहीं आता।

 

लखनऊ ने दिग्वेश राठी को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, जो कि किसी भी खिलाड़ी का बेस प्राइस होता है। यानी वे बहुत कम कीमत में टीम का हिस्सा बने हैं। अपने पहले ही मैच में, जो कि पंजाब किंग्स के खिलाफ था, जब उन्होंने पहला विकेट लिया तो आउट हुए बल्लेबाज़ के पास जाकर पर्ची काटने जैसा इशारा किया। यह हरकत आईपीएल को ठीक नहीं लगी और उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगा दिया गया। इस तरह पहले ही मैच में उनकी करीब 1.87 लाख रुपये की रकम काट ली गई। इसके बावजूद उन्होंने अपनी हरकतों में कोई बदलाव नहीं किया।

विज्ञापन

दूसरी बार भी दिग्वेश राठी पर लगा भारी जुर्माना

अपने दूसरे मैच में, जो कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ था, दिग्वेश राठी ने फिर से विकेट लेने के बाद अजीब सेलिब्रेशन किया। इस बार आईपीएल ने और सख्त कदम उठाया और उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगा दिया। यानी इस बार 3.75 लाख रुपये की कटौती हुई। लोगों को उम्मीद थी कि अब दिग्वेश अपना रवैया बदलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे अब भी वही हरकतें दोहराते जा रहे हैं।

सुनील नारायण को आउट करने के बाद फिर दोहराया वही सेलिब्रेशन

केकेआर बनाम एलएसजी मैच में जब दिग्वेश राठी ने सुनील नारायण को आउट किया, तो उन्होंने फिर से जमीन पर बैठकर पर्ची काटने जैसा इशारा किया। हर खिलाड़ी विकेट लेने के बाद जश्न मनाता है, लेकिन जब खेल अच्छा हो और व्यवहार सही, तभी वो सेलिब्रेशन अच्छा लगता है। दिग्वेश अभी करियर की शुरुआत में हैं, और इस तरह की हरकतें उनके लिए ठीक नहीं हैं। अब देखना ये होगा कि इस मैच के बाद आईपीएल फिर से उन पर जुर्माना लगाता है या नहीं, या फिर इस बार वे बच निकलते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola