Dignesh Rathi Fined: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी एक बार फिर शनिवार को सुर्खियों में आ गए है, जहां उन पर विवादित सेलिब्रेशन के लिए 50 प्रतिशत मैच फीस काटी गई है। दिग्वेश को पिछले मैच में इसी तरह के नोटबुक सेलिब्रेशन पर मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट मिल चुका है। हालांकि उस सजा के बावजूद भी वो नहीं सुधरे और उन्होंने फिर वही सेलिब्रेशन दोहराया।
दिग्वेश ने नमन धीर को आउट करने के बाद मनाया नोटबुक सेलिब्रेशन
मैच में मुंबई के खिलाफ दिग्वेश ने नमन धीर को आउट करने के बाद एक बार फिर नोटबुक सेलिब्रेशन किया। उन्होंने अपने चार ओवरों में सिर्फ 21 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उनको लेकर बीसीसीआई की तरफ से कहा गया, ‘यह इस सीजन में अनुच्छेद 2.5 के तहत उनका दूसरा लेवल 1 अपराध था और उनके खाते में दो डिमेरिट पॉइंट्स हो गए हैं। इससे पहले उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान विवादित सेलिब्रेशन के लिए एक डिमेरिट पॉइंट मिला था।’ बता दें कि पंजाब के खिलाफ मैच में दिग्वेश ने प्रियांश आर्या को आउट करने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन किया था। उनकी इस हरकत पर कई पूर्व खिलाड़ियों ने नाराजगी भी जताई थी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: रोहित शर्मा की चोट को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, हेड कोच जयवर्द्धने ने कही ये बात
स्लो ओवर रेट के लिए पंत पर जुर्माना
इस बीच एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंत को लेकर बीसीसीआई ने कहा, ‘चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’ इस सीजन यह सजा पाने वाले पंत तीसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या भी स्लो ओवर रेट के लिए सजा भुगत चुके हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: तीसरी हार ने चीर दिया हार्दिक पांड्या का दिल, बीच मैदान में हुए इमोशनल! तस्वीर वायरल
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
23 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
26 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines