Digvesh Rathi Fined: IPL 2025 में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 13वां मैच खेला गया। इस मैच में लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी दूसरी पारी के दौरान अलग वजहों से सुर्खियों में आ गए। दरअसल उन्होंने मैच में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को आउट किया। उन्होंने आर्या का विकेट लेने के बाद जिस तरह से जश्न मनाया, उसकी वजह से वो इस वक्त काफी सुर्खियों में है। उनका यह सेलिब्रेशन पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने उनकी जमकर क्लास लगा दी।
दिग्वेश सिंह को BCCI ने दी सजा
दिग्वेश सिंह को इस तरह से जश्न मनाने के लिए अब सजा मिली है, जहां उन पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट्स भी जोड़ा गया है। उन्हें अनुच्छेद 2.5 के अंतर्गत लेवल 1 का दोषी पाया गया है। अच्छी बात यह है कि उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है और इसकी वजह से किसी तरह की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी है।
मैच में कब हुई यह घटना
यह घटना दूसरी पारी के तीसरे ओवर के दौरान हुई, जब पंजाब की टीम लखनऊ से मिले 172 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी। ओवर की पांचवीं गेंद पर राठी ने प्रियांश आर्या को अपनी गेंद पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया। बल्लेबाज को आउट करने के बाद लखनऊ के गेंदबाज का इशारा बीसीसीआई ने अनुचित पाया। इसकी वजह से ही उन पर जुर्माना लगाया गया और साथ ही डिमेरिट पॉइंट पेनल्टी भी लगाई गई है। राठी ने अपने आखिरी स्पेल में एक और विकेट लिया, जहां उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह को आउट किया, जिन्होंने 34 गेंदोंं पर 69 रनों की जोरदार पारी खेली।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: दिग्वेश राठी के सेलिब्रेशन पर भड़के सुनील गावस्कर, जमकर लगाई लताड़
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
33 mins agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
47 mins agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
3 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
4 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines