Digvesh Rathi: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्पिनर दिग्वेश राठी ने रविवार को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ एक बार फिर से वो काम किया, जिसकी वजह से उन्हें बीसीसीआई से दो बार डांट पड़ी थी। उन्होंने धर्मशाला स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट करने के बाद ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ किया। इसके बाद उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का विकेट लेने के बाद एक बार फिर ऐसा ही किया। पंजाब के इस बल्लेबाज ने मैच में सिर्फ 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
इस सीजन के सबसे चर्चित सेलिब्रेशन में से एक ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ की वजह से दिग्वेश की परेशानी भी बढ़ सकती है। बीसीसीआई ने जब उन पर दो बार यह जुर्माना लगाया था, तो उन्होंने अपने जश्न मनाने के अंदाज में बदलाव करते हुए इस मैदान पर करना शुरू कर दिया था। हालांकि, अय्यर और प्रभसिमरन सिंह को आउट करने के बाद दिग्वेश ने अपना खास जश्न फिर से शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह कप्तान होंगे या नहीं? BCCI ने लिया बड़ा फैसला
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीसीसीआई एक बार फिर दिग्वेश को ऐसी ही सजा देगी या नहीं। दिग्वेश ने पहली बार यह जश्न लखनऊ और पंजाब के बीच हुए पहले मैच में मनाया था, जब उन्होंने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट किया था।
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच में पहले बैटिंग करने वाली पंजाब ने प्रभसिमरन की पारी के दम पर 236 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अय्यर ने 45, शशांक सिंह ने 33 जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने 30 रनों की पारी खेली। लखनऊ की ओर से आकाश सिंह और दिग्वेश को दो-दो विकेट मिले। 237 रनों के भारी-भरकम टारगेट के जवाब में एलएसजी की शुरुआत खराब रही। टीम के लिए आयुष बडोनी ने एक बार फिर से शानदार पारी खेलते हुए 74 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने 24 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG: जीत के बाद भी कप्तान श्रेयस अय्यर को सताया इस बात का डर, रहना होगा सावधान
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines