IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब दिल्ली कैपिटल्स का सफर समाप्त हो चुका है। पंजाब किंग्स को हारकर दिल्ली ने अपने आईपीएल 2025 सफर को खत्म किया। हालांकि ये सीजन दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस के लिए काफी सवाल छोड़के गया है। ये वहीं दिल्ली कैपिटल्स है जिसने इस सीजन की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में की थी और अपने शुरुआत 4 मैचों में लगातार जीत हासिल की थी, बावजूद इसके ये टीम प्लेऑफ तक पहुंच पाई। वहीं आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 10.75 करोड़ रुपये खर्च करके एक तेज गेंदबाज को खरीदा था लेकिन उसको इस सीजन महज 18 गेंद डालने का ही मौका मिला।
टी नटराजन ने खेले महज 2 मैच
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा था। जिनमें से एक थे बाएं हाथ के तेज गेंदबाद टी नटराजन। इस खिलाड़ी को दिल्ली ने 10.75 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। जिसके बाद फैंस को लगा था कि टी नटराजन दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य तेज गेंदबाज होंगे लेकिन ऐसा हो न सका। इस सीजन टीम ने इस खिलाड़ी पर ज्यादा भरोसा नहीं जताया। टी नटराजन को सीजन-18 में महज 2 ही मैच खेलने को मिले, इस दौरान उन्होंने महज 3 ओवर ही डाले थे।
PBKS को हराकर दिल्ली ने किया अपना सफर खत्म
आईपीएल 2025 में बीती रात दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी लीग मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ खेला। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 206 रन बनाए थे। पंजाब की तरफ बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा मार्कस स्टोयनिस ने 44 रन बनाए थे।
इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 58 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा करुण नायर ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल के कप्तान बनने में इस शख्स की अहम भूमिका, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
