IPL 2025 Playoff: आईपीएल 2025 की शुरुआत फिर से 17 मई को होने जा रही है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब टूर्नामेंट का नया शेड्यूल सामने आ चुका है। अभी आईपीएल 2025 में 17 मैच बचे हैं लीग मैचों के लिए 6 वेन्यू तय हो चुके हैं जबकि प्लेऑफ मैचों के वेन्यू अभी सामने नहीं आए हैं। दूसरी तरफ प्लेऑफ की रेस भी काफी रोमांचक दिख रही है। 3 टीमें फिलहाल प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है, लेकिन 7 टीमों में अभी जंग छिड़ी है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ की रेस काफी चुनौतियों से भरी रहने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स के अगले तीनों मैच मजबूत टीमों के खिलाफ होने वाले हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के सामने बड़ी चुनौती
अभी तक आईपीएल 2025 में अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच खेले हैं। जिसमें से दिल्ली को 6 मैचों में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच रद्द हो गया था। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर बनी हुई है। अब दिल्ली के लिए तीनों मैच जीतने काफी जरुरी हो गए है, लेकिन ये अक्षर पटेल की टीम के लिए उतना आसान नहीं होने वाला है। दिल्ली के अगले तीन मैच गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के साथ होने वाले हैं। ये तीनों टीमें टॉप-4 में बनी हुई हैं और कमाल की लय में दिखाई दे रही है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए इन तीनों टीमों से पार पाना काफी मुश्किल होने वाला है।
दिल्ली कैपिटल्स के मैचों का शेड्यूल
18 मई बनाम गुजरात टाइटंस (दिल्ली)
21 मई बनाम मुंबई इंडियंस (मुंबई)
24 मई बनाम पंजाब किंग्स (जयपुर)
फिर से होगा दिल्ली बनाम पंजाब का मैच
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच को धर्मशाला में रद्द कर दिया गया था। हालांकि इस मैच में पंजाब किंग्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली थी। अब ये मैच दोबारा से 24 मई को जयपुर में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- 3 साल बाद टीम में अचानक हुई धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, कहीं आप भूल तो नहीं गए नाम
संबंधित खबरें
चेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
17 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
39 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
7 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines