IPL 2025 Delhi Capitals: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने भी कई शानदार खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में खरीदा। उनमें से एक हैं इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक। मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन नए आईपीएल सीजन से पहले ही इस खिलाड़ी की कमजोरी सबके सामने आ गई। अब हैरी ब्रूक की खराब फॉर्म ने दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन को थोड़ा बढ़ा दिया है।
भारत में आकर फ्लॉप हुए हैरी ब्रूक
हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया। इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज हैरी ब्रूक का प्रदर्शन टी20 सीरीज में बेहद खराब रहा। महज एक ही मैच में उनके बल्ले से अर्धशतक देखने को मिला था। इसके अलावा 4 मैचों में हैरी 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी करने में हैरी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: लोडिंग ऑटो ने Rahul Dravid की कार को पीछे से मारी टक्कर, गुस्से में दिखे पूर्व भारतीय कप्तान
टी20 सीरीज में हैरी ब्रूक सबसे ज्यादा स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ ही आउट हुए थे। वहीं, मार्च में आईपीएल का नया सीजन होने जा रहा है, उससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी भारतीय पिचों पर फ्लॉप साबित हो रहा है, जिससे अब दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किल थोड़ी बढ़ने लगी है। आईपीएल में हैरी ब्रूक का सामना राशिद खान, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती जैसे शानदार स्पिन गेंदबाजों से होने वाला है।
साल 2023 में खेला था आखिरी आईपीएल मैच
हैरी ब्रूक ने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2023 में खेला था। आईपीएल 2023 में हैरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आईपीएल 2024 में ये खिलाड़ी नहीं खेला था। अभी तक हैरी ने आईपीएल में 11 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 190 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकल चुका है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs SL: ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ खिलाड़ी ने सीरीज के बीच में छोड़ा टीम का साथ, सामने आई वजह
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines