IPL 2025 DC vs RR: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स को बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान को ये हार सुपर ओवर में जाकर मिली। वहीं सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स के शुभम दुबे के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 रन ही बना पाई थी, जिसको दिल्ली कैपिटल्स ने 4 गेंदों पर हासिल करके जीत दर्ज की।
शुभम दुबे के नाम जुड़ी खास उपलब्धि
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 188 रन बनाए थे। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम भी 20 ओवर में 188 रन ही बना पाई थी। मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर करवाया गया। इस सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने महीश तीक्षाणा की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शुभम दुबे का इस्तेमाल किया था। इस मैच में रन चेज के दौरान राजस्थान ने इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल नहीं किया था। वहीं शुभम दुबे को रन चेज के दौरान बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
आईपीएल के नियमानुसार जो खिलाड़ी रन चेज के दौरान नहीं खेलता है उसको सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने का मौका भी नहीं मिलता है। अब शुभम दुबे सुपर ओवर में इम्पैक्ट सब के तौर पर बुलाए जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
स्टार्क की शानदार गेंदबाजी
इस मैच में मिचेल स्टार्क ने काफी कमाल की गेंदबाजी की थी। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीतने के लिए 9 रन की दरकरार थी, लेकिन स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के सामने रॉयल्स के बल्लेबाज 9 रन भी नहीं बना पाए थे, इसके बाद सुपर ओवर देखने को मिला। दिल्ली की तरफ से सुपर ओवर भी मिचेल स्टार्क ने ही किया था, जिसमें उन्होंने महज 11 रन ही खर्च किए थे। स्टार्क के शानदार प्रदर्शनके चलते उनके प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:- DC vs RR: 1,1,2,2… आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क ने ऐसे पलटा मैच, फैंस की थम गई थी सांसे!
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
1 hr agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
3 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
5 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
12 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines