DC vs RR: 'असली खेल अब शुरू....' दिल्ली कैपिटल्स के काम आया अक्षर पटेल का गेम प्लान

IPL 2025 DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी। मैच के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने बताया क्या था उनका गेम प्लान, जो टीम के काम आया।

IPL 2025 DC vs RR

IPL 2025 DC vs RR

विज्ञापन

IPL 2025 DC vs RR: आईपीएल 2025 में बीते दिन 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में आईपीएल 2025 का पहला सुपर देखने को मिला। सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की। मिचेल स्टार्क ने सुपर ओवर में कमाल की गेंदबाजी करके दिल्ली को जीत दिलाई। वहीं जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कभी-कभी हारना भी जरूरी होता है।

राजस्थान पर मिली जीत के बाद क्या बोले अक्षर पटेल

मैच जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा “जिस तरह से हमने शुरुआत की, जिस तरह से पावरप्ले चला। मुझे लगा कि हम थोड़ी और तेजी ला सकते थे। हम पहले स्ट्रेटेजिक टाइम-आउट के दौरान बल्लेबाजों से बात कर रहे थे। उन्होंने हमें बताया कि जब आप अंदर आते हैं तो विकेट आसान नहीं होता। मैंने उनसे इरादा बनाए रखने के लिए कहा। लेकिन हमने बल्लेबाजी करते हुए 12वें या 13वें ओवर के बाद गति पकड़ी। गेंद ग्रिप कर रही थी। नए बल्लेबाज के लिए यह आसान नहीं था।”

विज्ञापन

उन्होंने कहा “मैंने गेंदबाजी पारी में स्ट्रेटेजिक टाइम-आउट के बाद खुद से और अपने खिलाड़ियों से कहा कि असली खेल अब शुरू होता है। बीच के ओवरों में आसान नहीं होगा। चौके और छक्के मारना आसान नहीं होगा। मुझे लगता है कि मैंने आज अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की।”

सुपर ओवर में राजस्थान ने बनाए थे 11 रन

इस मैच में सुपर ओवर देखने को मिला। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 11 रन बनाए थे। मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सुपर ओवर में कमाल की गेंदबाजी की थी। इसके बाद दिल्ली ने 4 गेंदों पर ही इस मैच को जीत लिया था। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर से पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ