IPL 2025 DC vs MI: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों सीजन-18 की पहली हार का सामना करना पड़ा। एक समय लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आसानी से मैच को जीत लेगी, लेकिन 19वें ओवर में लगातार तीन रन आउट होने से ये मैच उनके हाथ से चला गया। वहीं मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को मैच प्रेजेंटर के साथ मजे करते हुए देखा गया, हार के बाद भी अक्षर चिल मूड में दिखाई दिए।
अक्षर ने ऐसे लिए मैच प्रेजेंटर के मजे
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद जब मुरली कार्तिक ने अक्षर पटेल से पूछा कि आपके हिसाब से मैच कहां गया, इस पर हंसते हुए अक्षर ने जवाब दिया कि मैच मुंबई के पास गया। जिसके बाद मैच प्रेजेंटर को भी हंसते हुए देखा गया। अक्षर पटेल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच में फ्लॉप साबित हुए अक्षर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अक्षर पटेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। ये खिलाड़ी ने गेंदबाजी और न ही बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल कर पाया। गेंदबाजी करते हुए अक्षर ने 2 ओवरों में 19 रन खर्च किए थे और उनको कोई सफलता नहीं मिली थी, इसके बाद बल्लेबाजी में अक्षर 9 रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से मिली हार
दिल्ली कैपिटल्स का ये पांचवां मैच था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। वहीं दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विपराज और कुलदीप ने 2-2 विकेट चटकाए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19 ओवर में 193 रनों पर ढेर हो गई थी। दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली थी। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए करन शर्मा ने 3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- DC vs MI: करुण नायर के साथ हुई बुमराह की नोकझोंक, तो रोहित शर्मा ने ऐसे लिए मजे
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
46 mins agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
4 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
4 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines