IPL 2025: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 80 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। यह मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन KKR और उपविजेता SRH के बीच खेला गया था।
SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाए। टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने 60 रन की धमाकेदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 16।4 ओवर में सिर्फ 120 रन पर ऑलआउट हो गई। KKR के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर वैभव अरोड़ा ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। इस मैच में हार के बाद SRH के कप्तान कमिंस ने बड़ा बयान दिया है।
जानें हार पर कमिंस ने क्या कहा
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने हार के बाद कहा, “हमारे लिए यह मैच अच्छा नहीं रहा। विकेट खेलने के लिए ठीक था, लेकिन हमने फील्डिंग में कई मौके गंवाए और आखिर में मैच हमारे हाथ से निकल गया।” उन्होंने माना कि लगातार तीन हार टीम के लिए अच्छी नहीं हैं और अब उन्हें देखना होगा कि क्या बेहतर फैसले लिए जा सकते थे। इस मैच में क्या गलत हुआ के सवाल पर कमिंस ने कहा कि टीम की फील्डिंग कमजोर रही, गेंदबाजी बहुत खराब नहीं थी, लेकिन कुछ कैच पकड़ने जरूरी थे।
एडम ज़म्पा को ना खिलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ 3 ओवर स्पिन गेंदबाजी की क्योंकि पिच पर गेंद स्पिन नहीं हो रही थी। इसलिए जम्पा को नहीं खिलाने का फैसला किया। कमिंस ने कहा, “हम इस हार से सीखेंगे, लेकिन ज्यादा नहीं सोचेंगे। हम अगले मैच में एक ऐसे मैदान पर खेलेंगे जिसे हम अच्छी तरह जानते हैं।”
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
3 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines