CSK vs RR: महेंद्र सिंह धोनी की गलती के कारण हारी चेन्नई, जीत के साथ राजस्थान का सफर खत्म

CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 187 रन ही बना सकी. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस लक्ष्य का आसानी से पीछा करके 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. महेंद्र सिंह धोनी की गलती सीएसके को बहुत ज्यादा भारी पड़ गई.

CSK vs RR

CSK vs RR

CSK vs RR: IPL 2025 का 62वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. जहां पर संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद बड़ी मुश्किल से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 187 रन ही बना सकी. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस लक्ष्य का आसानी से पीछा करके 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. महेंद्र सिंह धोनी की गलती सीएसके को बहुत ज्यादा भारी पड़ गई.

विज्ञापन

सीएसके ने दिया था 188 रनों का लक्ष्य 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को खराब शुरुआत मिली, डेवोन कॉन्वे सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं उर्विल पटेल तो खाता भी नहीं खोल सके. रविचंद्रन अश्विन ने 13 रन तो वहीं रवींद्र जडेजा सिर्फ 1 रन ही जोड़ सके. इस बीच सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 43 रन बनाए. इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 42 रन जोड़े.

विज्ञापन

 अंत में शिवम दुबे ने 39 रन बनाए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंत में बेहद धीमी बल्लेबाजी करके 17 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही जोड़े. जिसके कारण ही टीम 210 रनों के बजाय 187 रन ही 20 ओवरों में बना सकी. राजस्थान रॉयल्स के लिए युधवीर सिंह और आकाश मधवाल ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा.

विज्ञापन

जीत के साथ राजस्थान का सफर खत्म 

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदो में 36 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में अहम 57 रन बनाए. कप्तान संजू सैमसन ने भी 41 रन जोड़े. अंत में ध्रुव जुरेल ने नाबाद 31 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट से मुकाबला जीता दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिया. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2025 में सफर खत्म हो गया. इस टीम ने 14 मैचों में 4 मुकाबले जीते हैं. जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ