IPL 2025: CSK के लिए 'सिर का दर्द' बना ये खिलाड़ी, हो सकती है लंबी छुट्टी

IPL 2025 CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी का खराब प्रदर्शन अब टीम के लिए सिर का दर्द बन गया है। जिसके बाद अब इस खिलाड़ी की टीम से छुट्टी हो सकती है।

IPL 2025 CSK

IPL 2025 CSKIPL 2025 CSK

IPL 2025 CSK vs RCB: पहले मैच में मुबंई इंडियंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 का शानदार आगाज किया था, लेकिन दूसरे ही मैच में सीएसके को अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सीएसके की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। वहीं सीएसके का एक बल्लेबाज इन दोनों ही मैच में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। जी हां, हम बात कर रहे है दीपक हुड्डा की। इन दोनों ही मैचों में दीपक हुड्डा ने अपनी खराब बल्लेबाजी से टीम और फैंस को काफी निराश किया है। इस खिलाड़ी की खराब फॉर्म ने अब टीम की टेंशन को भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

खराब फॉर्म से गुजर रहे दीपक हुड्डा

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक हुड्डा को 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा था। जिसके बाद अब दोनों ही मैचों में दीपक को सीएसके के लिए खेलते हुए देखा गया है और दोनों ही मैचों में इस खिलाड़ी ने टीम को निराश किया है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दीपक के बल्ले से 5 गेंदों पर महज 3 रन ही निकले थे। वहीं अब आरसीबी के साथ खेले गए मैच में दीपक ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए थे। दीपक हुड्डा का ये खराब प्रदर्शन अब उनको टीम से बाहर कर सकता है।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री

सीएसके के धाकड़ खिलाड़ी ड्वेन कॉन्वे को अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि कॉन्वे सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना कहीं न कहीं सीएसके की रणनीति पर सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन


अभी तक दोनों मैचों में सीएसके के लिए रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया है। इस दौरान रचिन का प्रदर्शन तो शानदार रहा है लेकिन राहुल त्रिपाठी अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं, अब देखने वाली बात होगी क्या तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में ड्वेन कॉन्वे को मौका मिलेगा या नहीं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ