IPL 2025 CSK vs RCB: IPL 2025आईपीएल 2025 में बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर आरसीबी ने चेपॉक में 17 के सूखे को खत्म कर दिया है। साल 2008 के बाद अब आरसीबी को सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक में जीत हासिल हुई है। वहीं सीएसके की हार के बाद टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़कते हुए दिखाई दिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के फ्लेमिंग
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से एक पत्रकार ने पूछा “पहले मैच में आपने लगभग 20 ओवरों में 156 रनों का पीछा किया था। आज आपने 146 रन बनाए। मैं जानता हूं कि यह आपका क्रिकेट खेलने का तरीका है, लेकिन क्या आपको लगता है कि यह पुराना हो गया है?”
इस पर स्टीफन थोड़ा भड़क गए और उन्होंने कहा “मेरे खेलने के तरीके से आपका क्या मतलब है? आप फायरपावर की बात करते हैं। हमारे पास हर तरह से फायरपावर है। मुझे यह सवाल समझ में नहीं आता। बस अंत देखें, कौन जीतता है। यह क्रिकेट का एक सकारात्मक ब्रांड है। हमें कमतर न आंकें।”
पिच को लेकर क्या बोले फ्लेमिंग?
चेपॉक की पिच को लेकर फ्लेमिंग ने कहा “जैसा कि हम आपको कई सालों से बता रहे हैं, चेपॉक में घरेलू मैदान पर खेलने का कोई फायदा नहीं था। हमने कई बार घर से बाहर जीत हासिल की है। और हम इसे पढ़ नहीं पाए।”
20 ओवर में 146 रन ही बना पाई सीएसके
मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 रन बनाए थे। जिसके बाद जीत के लिए सीएसके को 197 रन चाहिए थे, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ की टीम कामयाब नहीं हो पाई। मैच में सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई थी। जिसमें रचिन रवींद्र ने 41 और एमएस धोनी ने 30 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्रुणाल पांड्या की एक गेंद ने दिलाया धोनी को गुस्सा! फिर कैप्टन कूल ने कर दिया बुरा हाल
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
49 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 9वां विकेट गिरा, अर्शदीप सिंह लौटे पवेलियन
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines