IPL 2025 CSK vs KKR: आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला बीते दिन चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर से सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। ये इस सीजन की सीएसके की लगातार पांचवीं हार है। इस मैच में सीएसके की कप्तानी एमएस धोनी कर रहे थे। वहीं अब सीएसके के लिए प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस मैच में केकेआर के धाकड़ ऑलराउंडर सुनील नरेन ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
नरेन के आगे सीएसके फेल
इस मैच में सुनील नरेन ने पहले गेंदबाजी से सीएसके के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाए तो वहीं फिर बल्लेबाजी में विपक्षी टीम के गेंदबाजों की कुटाई की। गेंदबाजी करते हुए नरेन 4 ओवर में महज 13 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 18 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली थी। जिसमें 5 छक्के और 2 चौके लगाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते नरेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर क्या बोले नरेन?
इस मैच में सुनील नरेन ने विजय शंकर का कैच छोड़ दिया था। मैच के बाद इसको लेकर बोलते हुए नरेन ने कहा कि “अगली बार उम्मीद है कि मैं भी कैच लपक पाऊंगा” आगे उन्होंने कहा कि मैं बस अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं, बल्लेबाजों पर ज्यादा ध्यान दिए बिना जो मैं कर सकता हूं उसे अच्छे से करने की कोशिश करता हूं। आप देखते हैं कि पावरप्ले में चीजें कैसी हैं और फिर योजनाओं को लागू करने का प्रयास करते हैं।
केकेआर ने 8 विकेट से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 103 रन बनाए थे। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 31 रन की पारी खेली थी। इसके बाद 104 रन के लक्ष्य को केकेआर ने 10.1 ओवर में महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: घर में शर्मसार चेन्नई, केकेआर ने थमाई IPL की सबसे बड़ी हार, टूट गया चेपॉक का गुरूर
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines