IPL 2025: प्लेऑफ में इस समीकरण के साथ पहुंचेगी CSK, एमएस धोनी की सेना को करना होगा ये काम

IPL 2025: आईपीएल 2025 में सीएसके का हाल बुरा है। टीम ने खराब प्रदर्शन किया है। हालांकि अभी भी सीएसके के पास प्लेऑफ में पहुंचने का सुनहरा मौका है।

IPL 2025 (77)

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब तक खेले गए 7 मैच में सीएसके का हाल बुरा है। टीम ने अब तक 5 हार और 2 जीत हासिल की है। टीम के नियामित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सीएसके की कमान एमएस धोनी संभाल रहे हैं। 5 हार के बाद सीएसके का आईपीएल प्लेऑफ से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन सीएसके के पास प्लेऑफ में दाखिल होने का सुनहरा मौका भी है।

विज्ञापन

ऐसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है सीएसके

फिलहाल अंक तालिका में सीएसके 4 पॉइंट्स के साथ 10वें नंबर पर है। सीएसके के पास अभी खेलने के लिए 7 मैच बचे हैं। इन 7 मैच में येलो आर्मी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 6 मैच जीतने है। इसके अलावा बचे हुए 6 मैच भी टीम को अच्छे मार्जिन से जीतने होंगे। हालांकि 7 में से 6 मुकाबले जीतना काफी कठिन है। लेकिन एमएस धोनी के पास आईपीएल में कप्तानी करने का शानदार अनुभव है। इस लिहाज से वह सीएसके के लिए कमाल कर सकते हैं। वहीं एसआरएच का भी हाल सीएसके की तरह है। टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमेंउसे 5 हार और 2 जीत मिली है।

विज्ञापन

खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है खराब

सीएसके किसी भी विभाग में अच्छा खेल नहीं दिखा रही है। अब तक खेले गए मुकाबले में टीम के किसी भी खिलाड़ी ने खासा कमाल नहीं किया है। खासकर सलामी बल्लेबाज डवेन कॉन्वे और रचिन रविंद्र ने भी अपनी धीमी बल्लेबाजी से निराश किया है। वहीं तेज गेंदबाजी में भी दमखम देखने को नहीं मिल रहा है। शिवम दुबे-रविंद्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ी भी अच्छी लय में नहीं हैं।

IPL 2025 की ताजा पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
1 दिल्ली कैपिटल्स 6 5 1 10 +0.744
2 गुजरात टाइटन्स 6 4 2 8 +1.081
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 8 +0.672
4 पंजाब किंग्स 6 4 2 8 +0.172
5 लखनऊ सुपर जाएंट्स 7 4 3 8 +0.086
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 6 +0.547
7 मुंबई इंडियंस 7 3 4 6 +0.239
8 राजस्थान रॉयल्स 7 2 5 4 -0.714
9 सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 5 4 -1.217
10 चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 4 -1.276

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ