IPL 2025: CSK और MI में किसका स्क्वॉड दिख रहा मजबूत, 3 पॉइंट्स में समझें

IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों के स्क्वॉड सामने आ चुके हैं। जिसमें कई टीमें काफी मजबूत दिख रही है। आइए जानते है सीएसके और मुंबई इंडियंस में किसका स्क्वॉड ज्यादा मजबूत है।

IPL 2025 CSK MI

IPL 2025 CSK MI

IPL 2025: आईपीएल 2025 में इस बार खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई। कुछ खिलाड़ियों की किस्मत खुली तो कई के हाथ निराशा लगी। वहीं मेगा ऑक्शन के बाद अब सभी टीमों के स्क्वॉड भी सामने आ चुके हैं। स्क्वॉड सामने आने के बाद कई टीमें इस बार काफी मजबूत दिख रही है। वहीं आज हम आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के नए स्क्वॉड के बारे में बात करेंगे कि किस टीम का स्क्वॉड ज्यादा मजबूत दिख रहा है।

विज्ञापन

1. MI का गेंदबाजी लाइनअप मजबूत

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इस बार 10 गेंदबाजों को खरीदा है। जिसमें ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे धाकड़ गेंदबाज भी शामिल है। मुंबई ने बोल्ट को 12.50 करोड़ और दीपक चाहर को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह पहले से ही टीम के साथ है। ये तीनों धुरंधर नए सीजन में सभी टीमों की परीक्षा लेने वाले हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार 8 गेंदबाजों को खरीदा है। जिसमें आर अश्विन, खलील अहमद, मुकेश चौधरी और नूर अहमद जैसे खिलाड़ी शामिल है। जिसके बाद सीएसके के मुकाबले मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी लाइनअप ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

2. किसका बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत

मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार 6 बल्लेबाजों को खरीदा है। ड्वेन कॉन्वे, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ी शामिल है। कॉन्वे पहले भी सीएसके के लिए खेल चुके हैं और उनका मौजूदा फॉर्म भी अच्छा है। हालांकि यहां भी मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी लाइनअप थोड़ा ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने इस बार मेगा ऑक्शन में महज तीन बल्लेबाजों को ही खरीदा है, क्योंकि फ्रेंचाइजी पहले से ही रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाजों को रिटेन कर चुकी थी और हार्दिक से लेकर तिलक वर्मा तक सभी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

3. मजबूत सलामी जोड़ी

यहां थोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी दिख रहा है। सीएसके के लिए ड्वेन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे। दोनों कमाल के सलामी बल्लेबाज हैं और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के साथ कौन पारी शुरुआत करने आएगा ये अभी कहा नहीं जा सकता है। चूंकि मुंबई ईशान किशन को रिलीज कर चुकी थी तो इस बार टीम को दूसरा सलामी बल्लेबाज ढूंढना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ