---विज्ञापन---

खेल angle-right

‘हमें बहुत ज्यादा भावुक नहीं होना चाहिए,’ मुंबई के खिलाफ हार के बाद जानें क्यों धोनी ने कही ये बात

MI vs CSK: आईपीएल 2025 का 38वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

---विज्ञापन---

MI vs CSK: आईपीएल 2025 का 38वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट पर 176 रन बनाए। टीम के लिए रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने शानदार अर्धशतक लगाए।

जवाब में मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 1 विकेट खोकर 177 रन बना लिए और मैच जीत लिया। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने 76 रन और सूर्यकुमार यादव ने 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। चेन्नई के लिए सिर्फ रवींद्र जडेजा को 1 विकेट मिला। इस मैच में हार के बाद CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा बयान दिया है

---विज्ञापन---

हार के बाद धोनी ने कही ये बात

मुंबई से हारने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “हमने मैच में बहुत खराब प्रदर्शन किया। हमें पता था कि दूसरी पारी में ओस आएगी। बुमराह दुनिया के सबसे अच्छे डेथ ओवर बॉलर में से एक हैं। मुंबई ने जल्दी ही डेथ बॉलिंग शुरू कर दी, हमें भी शुरुआत में ही तेज़ रन बनाने चाहिए थे।”

धोनी ने आयुष म्हात्रे की तारीफ करते हुए कहा,”म्हात्रे ने अच्छी बल्लेबाज़ी की और सही शॉट्स चुने। उन्होंने अपने शॉट्स पर ध्यान दिया और स्पिन गेंदबाज़ी को भी अच्छे से खेला। हमने उन्हें ज्यादा खेलते हुए नहीं देखा था। पिच पर कुछ गेंदें अजीब तरह से रुक रही थीं।”

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

धोनी ने आगे कहा,”हम कभी भी मैच में बराबरी पर नहीं आ सके। अगर आप पहले 6 ओवर में ही ज्यादा रन दे देते हैं, तो वापसी करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा नहीं था कि गेंदबाज़ी बहुत खराब थी, लेकिन हमें यह समझने की जरूरत है कि हम तभी जीतते हैं जब अच्छा क्रिकेट खेलते हैं।” हमें बहुत ज्यादा भावुक नहीं होना चाहिए, बल्कि सोचना चाहिए कि क्या हम सही फॉर्म में हैं, और क्या हम उतने रन बना रहे हैं जितने ज़रूरी हैं। कुछ और कैच पकड़ लेते तो मदद मिलती। हम अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।”

आखिर में उन्होंने कहा, “अब हमें एक बार में एक मैच पर ध्यान देना होगा। अगर हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाते, तो हमें अगले सीजन के लिए सही टीम संयोजन पर काम करना चाहिए।”

First published on: Apr 20, 2025 11:11 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola