IPL 2025 Closing Ceremony: आईपीएल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, जहां तीन जून को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले समापन समारोह का आयोजन होगा। इसको लेकर बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान कर दिया है, जहां इसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सेलिब्रेट किया जाएगा और सशस्त्र बलों को ट्रिब्यूट दिया जाएगा। बीसीसीआई के इस फैसले से हर फैंस का दिल खुश हो गया है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की कि समापन समारोह पूरी तरह से सशस्त्र बलों को समर्पित होगा। सेना, नौसेना, वायु सेना और रक्षा स्टाफ के प्रमुखों को 3 जून को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
‘BCCI सेना को सलाम करता है’
उन्होंने ‘स्पोर्टस्टार’ से बातचीत में कहा, ‘बीसीसीआई हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके ऑपरेशन सिंदूर के तहत वीरतापूर्ण प्रयास देश की रक्षा और प्रेरणा देते हैं। श्रद्धांजलि के रूप में हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला किया है।’
लगातार दिया जा रहा है सेना को ट्रिब्यूट
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जब से आईपीएल फिर से शुरू हुआ है, तब से कई जगहों पर सेना को ट्रिब्यूट दिया जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में फैंस ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और बड़ी स्क्रीन पर सेना को धन्यवाद मैसेज दिए गए। इसके अलावा खिलाड़ियों ने मैच से पहले राष्ट्रगान भी गाया।
यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल ने सेना को सलाम किया है। इससे पहले 2019 में पुलवामा हमले के बाद बीसीसीआई ने उद्घाटन समारोह में एक सैन्य बैंड को शामिल किया और सशस्त्र बलों के लिए 20 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। फाइनल में एक लाख से ज्यादा फैंस के आने की उम्मीद है, जिससे आईपीएल 2025 का समापन समारोह निश्चित तौर पर एक भावनात्मक क्षण होने वाला है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 23.75 करोड़ के खिलाड़ी की होगी KKR से छुट्टी? मिल रहा बड़ा संकेत
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
3 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines