हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी ने बताया क्या है अगले सीजन का प्लान, कहां गलती कर रही है CSK

IPL 2025: प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अगले सीजन की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। जिसके बारे में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुद ही खुलासा दिया है।

विज्ञापन
MS Dhoni

IPL 2025: 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। अब खेले 12 मुकाबलों में फ्रेंचाइजी को सिर्फ 3 मैचों में ही जीत मिली है। वहीं 9 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अगले सीजन की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। जिसके बारे में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुद ही अब बोल दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने बताया अगले सीजन का प्लान  

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले जब टॉस प्रेजेंटर रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी से टीम के बारे में पूछा तो उन्होंने इसके जवाब में कहा, ‘हम बल्लेबाजी में अपना स्वाभाविक खेल दिखाना चाहते हैं। यह पता करने की जरूरत है कि अगले साल कौनसा खिलाड़ी किस भूमिका में अच्छा करेगाय़। हमें अपनी बॉलिंग पर काम करना होगा। एक बार जब हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए तब हम अगले साल के लिए सवालों के जवाब चाहते थे। टीम संयोजन को देखने की जरूरत है और ऑक्शन में कौन से खिलाड़ियों को ले सकते हैं उनके बारे में ध्यान देना है।

धोनी ने बताया क्या हुई गलती

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बुरी स्थिति में नजर आ रही है। सीजन में सीएसके की टीम 10वीं बार की तरफ बढ़ रही है। ऐसे शर्मनाक सीजन का कारण बताते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, ‘अभी हमारी बैटिंग अच्छा खेल दिखा रही है और हम आगे भी यही करना चाहते हैं। हम सीजन की शुरुआत में जूझ रहे थे। जब आप लगातार दबाव में रहते हैं तब अच्छा नहीं होता है। एक बल्लेबाज के रूप में आपको सभी शॉट खेलने की जरूरत नहीं है। उनमें चुनाव जरूरी है।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2025: KL Rahul को अभ्यास के दौरान लगी चोट, जानिए अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola