Tilak Verma: मुंबई इंडियंस एक बार फिर लखनऊ सुपरजायंट्स को नहीं हरा पाई। ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में मुंबई को 12 रन से हरा दिया। मुंबई ने मैच के आखिरी ओवर तक अच्छा मुकाबला किया, लेकिन अंत में उसने एक ऐसा फैसला लिया जिससे सब हैरान रह गए। यही फैसला टीम की हार की वजह भी बन गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम ने पूरे 20 ओवर खेले लेकिन सिर्फ 191 रन ही बना सकी और 5 विकेट खोकर मैच हार गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। यह उनका आईपीएल में 100वां मैच था, जिसमें उन्होंने 43 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाए।
तिलक वर्मा को किया गया रिटायर्ड आउट
जब तक सूर्यकुमार यादव क्रीज पर थे, तब तक लग रहा था कि मुंबई इंडियंस ये मैच जीत जाएगी। लेकिन 17वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने सूर्यकुमार को आउट कर दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा पर जिम्मेदारी आ गई थी। दोनों ऐसे बल्लेबाज हैं जो तेज रन बना सकते हैं। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि मुंबई ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को वापस बुला लिया और उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया। यह देखकर सभी चौंक गए क्योंकि तिलक लंबे शॉट्स मारने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे समय में टीम को तिलक जैसे बल्लेबाज की जरूरत थी, न कि मिचेल सैंटनर की, जो उनके बाद बल्लेबाजी करने आए।
पांड्या ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर रन नहीं लिया क्योंकि उन्हें पता था कि सैंटनर बड़े शॉट नहीं खेल सकते। लेकिन अगर क्रीज पर तिलक वर्मा होते, तो शायद पांड्या रन लेकर उन्हें स्ट्राइक दे देते क्योंकि तिलक के पास छक्का मारने की ताकत है। तिलक वर्मा ने 23 गेंदों में 25 रन बनाए, जो टी20 के हिसाब से धीमी पारी थी, लेकिन जब वो खेल रहे थे तब सूर्यकुमार तेजी से रन बना रहे थे। ऐसे में तिलक का रोल सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करना था, जो वो कर सकते थे। मैच के बाद भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि तिलक की जगह सैंटनर को भेजना मुंबई की बड़ी गलती थी। इस बात से मुंबई के पूर्व खिलाड़ी पीयूष चावला ने भी सहमति जताई।
तिलक बने आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी
तिलक वर्मा आईपीएल के इतिहास में रिटायर आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन, अर्थव ताइडे और साई सुदर्शन भी रिटायर आउट हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में तिलक का नाम भी जुड़ गया है। मुंबई इंडियंस के लिए यह इस सीजन की तीसरी हार है। अब तक उसने सिर्फ एक मैच जीता है, जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। बाकी सभी मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines