IPL का वो अजीब नियम, जिसके चलते फाइनल में फिर से टूट सकता है RCB का सपना
IPL 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब और बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले आरसीबी की टेंशन बढ़ गई है।
Written By News24 हिंदी

RCB
Written By News24 हिंदी

RCB
RCB IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स के बीच रविवार को होना है। जो भी इस मैच में जीतेगा, वह 18 साल के इतिहास में पहली बार खिताब पर कब्जा करेगा। इस बड़े मुकाबले में फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है, क्योंकि मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अगर बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका, तो इस सूरत में आरसीबी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया था। इस मैच में भी बारिश ने खलल डाला था, जिसकी वजह से काफी देरी से मैच शुरू हुआ था। बारिश की वजह से इस मैच में टॉस भी देरी से हुआ था। यह रोमांचक मैच आखिरकार रात पौने दस बजे शुरू हुआ और निर्धारित समय से काफी आगे तक चला। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है, जहां मैच के दौरान बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से ज्यादा है।
🚨 2025 THE YEAR OF FIRSTS 🚨
– What didn’t happen in 18 years will happen today, either for RCB or for PBKS..!!!! 🏆 pic.twitter.com/Xa5nz14kTn
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 3, 2025
यह भी पढ़ें: RCB vs PBKS: फाइनल से युजवेंद्र चहल का कटेगा पत्ता? सामने आई बड़ी वजह
यदि मंगलवार को बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता है तो मैच के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। रिजर्व डे के दिन भी यदि किसी वजह से मैच स्थगित होता है, तो इस सूरत में लीग स्टेज के दौरान पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली टीम ट्रॉफी जीतेगी। इसका मतलब है कि अगर दोनों दिन बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है तो पंजाब किंग्स चैंपियन बन जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो आरसीबी एक बार फिर से खिताब के करीब पहुंचकर इससे दूर रह जाएगी।
अहमदाबाद ने इससे पहले 2023 में आईपीएल फाइनल की मेजबानी की थी, जो बारिश से काफी प्रभावित हुआ था। यह मैच 28 मई को होना था, लेकिन बारिश की वजह से एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी। इस मैच के लिए भी रिजर्व डे का प्रावधान था, जहां अगले दिन चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर पांचवी बार खिताब पर कब्जा जमाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: