Best IPL wicketkeepers Playing XI: क्रिकेट ऐसा खेल है, जहां मौजूदा समय में बल्लेबाजों, गेंदबाजों के साथ-साथ अब विकेटकीपर्स का भी बोलबाला देखने को मिलता है। कुछ सालों पहले ऐसा नहीं था और तब विकेटकीपर की जिम्मेदारी काफी हद तक विकेटकीपिंग तक ही सीमित थी। लेकिन अब ऑलराउंडर्स के जमाने में समय बिल्कुल बदल गया है, जहां कीपर विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कप्तानी का मोर्चा भी बखूबी संभालते हैं। ऐसा सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में ही नहीं बल्कि आईपीएल जैसी दुनियाभर की क्रिकेट लीग में भी देखने को मिला है।
टीम में एक से बढ़कर एक नाम शामिल
पिछले कुछ सालों में आईपीएल में कई प्रभावशाली विकेटकीपर देखने को मिले हैं, जो अपनी कीपिंग स्किल्स और पावर हिटिंग की काबिलियत के दम पर मैच को अकेले दम पर पलट देते हैं। एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेंडन मैकुलम और एमएस धोनी ऐसे ही बड़े नाम हैं, जिनकी पूरी दुनिया में तूती बोलती है। अगर हम आईपीएल इतिहास की बेस्ट विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन बनाएं तो इसमें इन तीनों खिलाड़ियों का नाम आना जरूरी है और उनके बगैर इस टीम की कल्पना नहीं की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ऐसे तो रिंकू सिंह होंगे प्लेइंग XI से बाहर, क्या काम करेगा गंभीर का प्लान?
धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक
गिलक्रिष्ट और धोनी ने तो अपनी कप्तानी में टीम को खिताब भी जिताया। धोनी इस लीग के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। इस लिस्ट में आईपीएल की कई टीमों के लिए खेल चुके दिनेश कार्तिक का नाम भी है, जो तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस टीम में ऋषभ पंत भी शामिल हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में काम करने के बाद अब इस साल लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालते नजर आएंगे।
आईपीएल ने कुछ ऐसे युवा विकेटकीपर खिलाड़ी भी दिए हैं, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इसमें क्विंटन डी कॉक, ईशान किशन, जॉनी बेयरस्टो, संजू सैमसन और रॉबिन उथप्पा का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों ने छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े कीर्तिमान बनाकर खुद इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कराया है।
ऐसी है आईपीएल की बेस्ट विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन- ब्रेंडन मैक्कुलम, एडम गिलक्रिस्ट, एमएस धोनी (कप्तान), दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, क्विंटन डी कॉक, ईशान किशन, जॉनी बेयरस्टो, संजू सैमसन, ऋद्धिमान साहा, रॉबिन उथप्पा।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कमबैक के लिए तैयार भारत का ‘लाला’, खत्म होगा 430 दिनों का लंबा इंतजार
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तान
4 mins agoIND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
12 mins agoIND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना
22 mins agoIND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
58 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines