IPL 2025: पंजाब किंग्स की बढ़ गई टेंशन, टीम से देरी से जुड़ेगा वर्ल्ड नंबर वन ऑलराउंडर, वजह आई सामने

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने इस स्टार खिलाड़ी को पिछले साल मेगा ऑक्शन में 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। बताया जा रहा है कि यह नंबर वन ऑलराउंडर शुरुआती मैच नहीं खेल पाएगा।

Punjab Kings

Punjab Kings

IPL 2025: भारत में आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। लीग शुरू होने से पहले अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी पंजाब किंग्स की टेंशन बढ़ गई है, जहां अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अज्मातुल्लाह उमरजई थोड़ी देरी से टीम से जुड़ेंगे। वो व्यक्तिगत कारणों की वजह से देरी से टीम में शामिल होंगे। पंजाब के ज्यादातर खिलाड़ी 17 मार्च से टीम से जुड़ना शुरू हो गए हैं, जबकि उमरजई के 21 मार्च को टीम से जुड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

बता जा रहा है कि इस अफगानी खिलाड़ी ने अपनी फ्रेंचाइजी को यह बता दिया है कि व्यक्तिगत कारणों की वजह से देरी से टीम से जुड़ेंगे। बता दें कि हाल ही में उमरजई आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले पहले अफगानिस्तानी खिलाड़ी बने थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब टीम ने शुरू कर दी ट्रेनिंग

पंजाब की टीम ने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। हेड कोच रिकी पोंटिंग, कप्तान श्रेयस अय्यर और फिनिशर शशांक सिंह पहले ही टीम से जुड़ चुके हैं।

आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड- श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ