Ruturaj Gaikwad Replacement: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है, जहां 17 साल के आयुष म्हात्रे आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए गायकवाड़ की जगह सीएसके में शामिल होंगे। मुंबई के बल्लेबाज म्हात्रे को इससे पहले गायकवाड़ को कोहनी में चोट लगने के कुछ ही दिन बाद 4 अप्रैल को मिड-सीजन ट्रायल के लिए बुलाया गया था। हालांकि, म्हात्रे तुरंत टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे।
मुंबई के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे म्हात्रे
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके ने 13 अप्रैल को गायकवाड़ की जगह म्हात्रे को शामिल करने का फैसला किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई के सलामी बल्लेबाज के 20 अप्रैल को चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले सीएसके कैंप में शामिल होने की संभावना है। सीएसके मैनेजमेंट के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘वह कुछ दिनों में मुंबई में टीम से जुड़ जाएंगे।’
यह भी पढे़ं: IPL 2025: विराट की सुरक्षा में भारी चूक, मैदान में घुसा फैन, भागते दिखे कोहली
गायकवाड़ को राजस्थान के खिलाफ लगी थी चोट
बता दें कि गायकवाड़ को 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान कोहनी में चोट लग गई थी। वह 5 और 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ दो और मैच खेलने गए। हालांकि, केकेआर के खिलाफ 11 अप्रैल के मुकाबले से पहले एमआरआई स्कैन में कोहनी में फ्रैक्चर का पता चलने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था।
ऐसा है म्हात्रे का करियर
आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे पृथ्वी शॉ भी इस रेस में थे, लेकिन टीम ने आयुष को चुना। म्हात्रे ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 504 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाई-स्कोर 176 रन का है। इसमें 2 शतक और 1 फिफ्टी शामिल रही है। इसके अलावा लिस्ट ए में उन्होंने 7 पारियों में 458 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 1 फिफ्टी शामिल हैं।
यह भी पढे़ं: IPL 2025: अक्षर पटेल को लगी दोहरी चपत, पहले टीम हारी अब BCCI ने दी 12 लाख की सजा
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
39 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
46 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
1 hr ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
3 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines