IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच विदेशी खिलाड़ी आईपीएल छोड़ सकते हैं। बीते दिन पीएसएल से भी ऐसी खबरें सामने आई थी कि विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान को जल्द से जल्द छोड़ना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ अब आईपीएल में देखने को मिल सकता है। बीती रात धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को रद्द कर दिया गया था। क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों में गोलाबारी की गई थी। अब आगे आईपीएल 2025 जारी रहेगा या बंद कर दिया जाएगा इसको लेकर भी फैसला आना है।
आईपीएल छोड़ना चाहते हैं विदेशी खिलाड़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई के बीच एक आपातकालीन बैठक हुई। वहीं अब विदेशी खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर अपने देश वापस लौटना चाहते हैं। द हेराल्ड के अनुसार, टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड और मिच मार्श जैसे प्रमुख खिलाड़ियों सहित कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जल्द से जल्द भारत छोड़ने के लिए उत्सुक हैं। इसके अलावा, आईपीएल में कोच के रूप में काम कर रहे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग और ब्रैड हैडिन भी प्रभावित होने की संभावना है।
आईपीएल के चेयरमैन का बयान आया सामने
धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द होने के बाद आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा ” जाहिर है कि यह एक उभरती हुई स्थिति है और सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए कोई भी निर्णय लिया जाएगा। ”
आईपीएल पर भी मंडराया खतरा
सीमा के पास ड्रोन और मिसाइल के हमलों के चलते आपातकालीन सुरक्षा उपायों के कारण धर्मशाला स्टेडियम को ब्लैकआउट करके पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को रद्द कर दिया गया। दर्शकों को बाहर निकाला गया और खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के तहत उनके होटलों में ले जाया गया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘किसी को डरना चाहिए तो…’ धर्मशाला स्टेडियम छोड़ते समय फैन का रिएक्शन वायरल, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
11 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines