हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2025 ऑक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत-दुबई में नहीं इस अरब देश में होगी नीलामी!

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन का आयोजन इस बार भारत और दुबई में नहीं बल्कि किसी और देश में होने वाला है। बीसीसीआई इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

विज्ञापन

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं। बीसीसीआई भी सभी फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ बैठक कर चुकी है। इस बार कई बड़े नियम भी लागू होंगे। हालांकि आईपीएल ऑक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन भारत और दुबई में नहीं बल्कि दूसरे अरब देश में होने वाला है। बीसीसीआई इस पर विचार कर रहा है।

बीसीसीआई कर रहा है विचार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, सऊदी अरब में मेगा नीलामी करने पर विचार कर रहा है। हालांकि सऊदी अरब के किस शहर में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस पर खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन जेद्दाह शहर में इस बार ऑक्शन होने की आशंका है। यूएई इस बार बीसीसीआई की पहली पसंद नहीं है। फिलहाल बीसीसीआई को मेगा ऑक्शन के लिए होटल ढूंढना एक चुनौती है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल नीलामी के लिए लंदन को शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन बीसीसीआई ने ठंड के मौसम की वजह से यूके में मेगा ऑक्शन आयोजिन नहीं करने का फैसला किया था। बीसीसीआई अब ऐसे जगह की तलाश में है, जहां पर दो दिनों में नीलामी की जा सके। हर बार की तरह नीलामी में 10 फ्रेंचाइजी का डेलिगेशन और दो ब्रॉडकास्टर चैनल का एक बड़ा दल भी शामिल होगा।

धोनी को लेकर आया बड़ा अपडेट

वहीं पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का कहना है कि आगामी सीजन में एमएस धोनी की भागीदारी अभी भी फाइनल नहीं है। फ्रेंचाइजी के मुख्य अधिकारी इस विषय पर धोनी से मिलेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि धोनी और सीएसके के बीच बैठक मुंबई में होगी। ये बैठक अक्तूबर में हो सकती है। धोनी पिछले महीने अमेरिका में थे। वह हाल ही में भारत लौटे हैं।

हाल ही में बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों के मालिक के बीच हुई मीटिंग में एक बड़ा निर्णय लिया गया था। दरअसल जिन खिलाड़ियों ने बीते 5 साल या उससे अधिक तक इंटरनेशल क्रिकेट में भाग नहीं लिया है। उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया जाएगा। अनकैप्ड खिलाड़ियों को 4 करोड़ की रकम में रिटेन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें