Ashwani Kumar: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सोमवार को डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। अश्विनी आईपीएल डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने डेब्यू मैच में सिर्फ एक केला खाकर मैदान में उतरे थे। 23 साल के इस गेंदबाज ने मैच में कोलकाता के बल्लेबाजों की जमकर खबर लेते हुए तीन ओवर में सिर्फ 24 रन खर्च किए और चार अहम विकेट झटक लिए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
अश्विनी कुमार ने बताया कि वे डेब्यू से पहले काफी नर्वस थे, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो गया। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, ‘मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं शुरू में दबाव महसूस कर रहा था, लेकिन टीम के माहौल ने मुझे ऐसा महसूस नहीं होने दिया। मैंने मैच से पहले सिर्फ एक केला खाया था क्योंकि मैं नर्वस था। इसकी वजह से मुझे बहुत ज्यादा भूख भी नहीं लग रही थी। मैंने थोड़ी योजना बनाई थी, लेकिन कप्तान ने मुझे मैच का आनंद लेने और वही बॉलिंग करने के लिए कहा, जो मैं कर रहा था।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: क्या सनराइजर्स हैदराबाद को मिलेगा न्याय? शिकायत के बाद CM ने दिए HCA के खिलाफ जांच के आदेश
अश्विनी ने पहली ही गेंद पर झटका विकेट
इस सीजन की पहली जीत की तलाश में उतरी मुंबई की टीम ने मैच में अश्विनी को डेब्यू करने का मौका दिया। उन्होंने भी अपने कप्तान के भरोसे को सही साबित करते हुए आईपीएल में अपने पहले मैच की पहली गेंद पर ही विकेट ले डाला। उन्होंने तीन ओवर में चार विकेट चटकाए, जिसकी वजह से डिफेंडिंग चैम्पियन केकेआर सिर्फ 116 रनों पर ढेर हो गई।
अश्विनी ने झटके चार विकेट
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने मैच में सबसे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को चलता किया। अपने दूसरे स्पेल में उन्होंने एक बार फिर तूफानी प्रदर्शन किया और रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और मनीष पांडे के बड़े विकेट लेकर कोलकाता की कमर तोड़ दी। 23 साल का यह गेंदबाज पिछले साल पंजाब किंग्स की टीम में शामिल था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, वानखेड़े स्टेडियम में चकनाचूर हुआ KKR का धांसू रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines