Ashutosh Sharma: अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से मात दी। लखनऊ से मिले 210 रनों के टारगेट के जवाब में दिल्ली की टीम एक समय 65 रनों पर पांच विकेट गंवा दी थी। इस समय टीम बड़ी हार की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन यहां से सातवें और आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने पूरी तरह कहानी बदल दी। पिछले साल पंजाब के लिए खेलने वाले आशुतोष ने मैच में सिर्फ 31 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेलकर लखनऊ के मुंह से जीत छीन ली।
आशुतोष शुरुआत में 20 रन बनाने के बाद गेंद को टाइम करने में संघर्ष कर रहे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपना असली जलवा दिखाया और टारगेट का पीछा करते हुए अगले 46 रन सिर्फ 11 गेंदों पर बना दिए। अपनी इस जोरदार पारी के लिए आशुतोष को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड भी मिला, जहां उन्होंने इसे भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को समर्पित किया है।
‘मैं अवॉर्ड धवन पाजी को समर्पित करना चाहता हूं’
मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में आशुतोष ने कहा, “मैं यह मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने गुरु शिखर पाजी को समर्पित करना चाहता हूं।’ उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिल्ली के ड्रेसिंग रूम में पार्टी शुरू होने से पहले धवन से बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें धवन उन्हें बधाई देते दिख रहे हैं। बता दें कि धवन और आशुतोष पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम में एक साथ खेले थे, लेकिन इसके बाद धवन ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था।
आशुतोष ने दिल्ली को जिताया हारा हुआ मैच
लखनऊ के खिलाफ मैच में आशुतोष ने ऐसे समय में मोर्चा संभाला, जहां टीम हार की ओर बढ़ रही थी। उन्होंने यहां से लखनऊ के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 31 गेंदों पर 66 रनों की जोरदार पारी खेली। उनकी इस पारी में पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे। आशुतोष आखिर तक टिके रहे और छक्का जड़कर अपनी टीम की जीत पर मुहर लगा दी।
यह भी पढ़ें: GT vs PBKS: अगला ‘हार्दिक पांड्या’ हो सकता है ये युवा ऑलराउंडर, डेब्यू का मिलेगा मौका?
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
46 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
52 mins agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines