IPL 2025 Retention: जैसे-जैसे आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इसको लेकर चर्चाएं बढ़ती जा रही हैं। साल 2022 में आईपीएल में एंट्री मारने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स जिन खिलाड़ियों को रिटेन करने जा रही है, उसमें टीम की कमान संभालने वाले केएल राहुल का नाम नहीं है। राहुल ने इस टीम की तीन साल कमान संभाली। इस दौरान टीम ने दो साल अच्छा प्रदर्शन भी किया, लेकिन अब टीम उनको रिटेन करने के मूड में नहीं है। राहुल अगर टीम से रिलीज होते हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि टीम की कमान पावर हिटर निकोलस पूरन को मिले।
सूत्रों की मानें तो एलएसजी के सबसे पहले रिटेंशन निकोलस पूरन होंगे और उन्हें 18 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। टीम उनके बाद मयंक यादव और रवि बिश्नोई को रिटेन करेगी। हाल के दिनों में पूरन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और यही वजह है कि टीम राहुल की जगह पूरन को कप्तानी सौंप सकती है। हाल ही में खत्म हुई कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2024 सीजन में पूरन ने जोरदार प्रदर्शन किया था और करीब 170 की स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट में सर्वाधिक 504 रन बनाए।
ये भी पढ़ें;- IPL 2025: Mumbai Indians की रडार पर धाकड़ अनकैप्ड खिलाड़ी, बल्ले-गेंद से मचा रहा तबाही
क्या LSG से जुदा हो जाएंगी केएल राहुल की राहें
कई रिपोर्ट्स इस ओर इशारा करती हैं कि राहुल का एलएसजी में भविष्य पिछले कुछ समय से सवालों के घेरे में है। यह भी कहा जा रहा है कि उनके और फ्रेंचाइजी के बीच मतभेद हैं। पिछले सीजन में एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच झगड़ा हो गया था। इस विवाद ने कई लोगों को चौंका दिया था। हालांकि दोनों ही इस विवाद को पूरी तरह खारिज कर चुके हैं। केएल राहुल को रिलीज करने का एलएसजी का फैसला इसलिए भी आया है क्योंकि वे नए सिरे से टीम की शुरुआत करना चाहते हैं और राहुल की कप्तानी से हटना चाहते हैं।
इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है LSG
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ की टीम पूरन, मयंक और बिश्नोई के अलावा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों आयुष बदोनी और मोहसिन खान को भी रिटेन कर सकती है। राहुल को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले 17 करोड़ रुपये में एलएसजी में शामिल किया था, जबकि पूरन आईपीएल 2023 की नीलामी में 16 करोड़ रुपये में एलएसजी में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें;- डेब्यू के लिए तैयार गौतम गंभीर का ‘फेवरेट’ खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के इस धुरंधर को बताया अपना रोल मॉडल
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे हो सकते हैं बाहर
35 mins agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
54 mins agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
1 hr agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
1 hr agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
2 hrs agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
2 hrs agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
3 hrs agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
3 hrs agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
3 hrs ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines