RCB vs PBKS: अर्शदीप सिंह का बड़ा कारनामा, पंजाब के लिए ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

RCB vs PBKS: आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट हासिल करके अर्शदीप सिंह ने आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।

IPL 2025 Arshdeep Singh

IPL 2025 Arshdeep Singh

RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 में 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में एकबार फिर से पंजाब किंग्स की घातक गेंदबाजी देखने को मिली, जिसका जवाब आरसीबी के विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाजों के पास भी नहीं था। पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अर्शदीप सिंह ने इस मैच में बड़ा कारनामा करके दिखाया।

विज्ञापन

पंबाज किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट

आरसीबी के साथ खेले मैच में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। अर्शदीप ने इस मैच में फिल सॉल्ट और विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वहीं अब अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अब अर्शदीप सिंह के नाम 86 विकेट दर्ज हो गए हैं।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

स्थान खिलाड़ी का नाम विकेटों की संख्या
1 अर्शदीप सिंह 86*
2 पीयूष चावला 84
3 संदीप शर्मा 73
4 अक्षर पटेल 61
5 मोहम्मद शमी 58

 

विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीता था मैच

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बार फिर से आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में आरसीबी ने अपने तीनों मैच होम ग्राउंड पर ही हारे हैं। बारिश से बाधित इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 95 रन बनाए थे। इसके बाद पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इस जीत के साथ पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ